Homeछत्तीसगढ़युवती से बातचीत के विवाद में युवक का गला काटा:BA स्टूडेंट पर...

युवती से बातचीत के विवाद में युवक का गला काटा:BA स्टूडेंट पर चापड़ से हमला, भाई को पीट रहे थे बदमाश, बचाने पहुंचा था

बिलासपुर के सरकंडा में युवती से बातचीत के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। मोपका निवासी अभिषेक यादव (22) अपने चचेरे भाई ओमप्रकाश (16) को बचाने पहुंचा था, जिसे कुछ युवक पीट रहे थे। इसी बीच हमलावरों ने अभिषेक पर चापड़ से वार कर उसका गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए- BA सेकंड ईयर का स्टूडेंट था युवक दरअसल, अभिषेक यादव BA सेकंड का स्टूडेंट था। चचेरे भाई ओमप्रकाश यादव की एक लड़की से दोस्ती और बातचीत थी। इसी बात को लेकर उसका शुक्रवार को मोहल्ले में रहने वाले आशीष सूर्यवंशी और उसके दोस्तों से विवाद हो गया, फिर शनिवार की देर रात ओमप्रकाश का उन्हीं से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गई और करीब 5 युवकों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान अपने छोटे भाई को बचाने के लिए अभिषेक मौके पर पहुंचा, तभी आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। मुख्य आरोपी आशीष ने कमर में छिपाकर रखे चापड़ से अभिषेक के गले पर वार कर दिया। ऐसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर पहुंचे दोस्त दोनों को फौरन अपोलो अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया, जबकि ओमप्रकाश का इलाज जारी है। थाने का घेराव, लोगों में आक्रोश घटना से नाराज परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सरकंडा थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव कर दिया। करीब 50-60 लोगों ने विरोध जताते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। दो नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार इस मामले पुलिस ने दो नाबालिग समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष सूर्यवंशी (22), महावीर सूर्यवंशी (23) और रघुवीर सूर्यवंशी (26) शामिल हैं, जो वर्तमान में मोपका क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे और मूल रूप से सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी हैं। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बदमाशों ने युवक का चापड़ से गला काटा, मौत: छोटे भाई को पीट रहे थे, बचाने पहुंचा था, परिजनों ने घेरा थाना, 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार रात मारपीट के दौरान छोटे भाई को बचाने पहुंचे बड़े भाई की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने चापड़ से युवक का गला रेत दिया। वारदात के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here