Homeदेशयुवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पर्यटकों पर हमला:नासिक में मनचलों ने...

युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर पर्यटकों पर हमला:नासिक में मनचलों ने बाइक से 15 किमी तक पीछा किया, चलती कार में तोड़फोड़ की

महाराष्ट्र के नासिक में घूमने गए एक पर्यटक परिवार पर मनचलों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने एक महिला से छेड़छाड़ की थी। परिवार ने इसका विरोध किया तो 8-10 युवकों ने परिवार को घेर लिया। महिला का परिवार किसी तरह कार से वहां से भागा। इसके बाद आरोपियों ने बाइकों से कार का करीब 15 किमी तक पीछा किया और लाठी-डंडों, रॉड और बेसबॉल स्टिक से उन पर जानलेवा हमला किया और चलती कार में तोड़फोड़ की। परिवार ने किसी तरह जान बचाई। वारदात सोमवार शाम की है। इस मामले में पुलिस ने लूट, हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले दर्ज कर 8 युवकों को अरेस्ट किया है। एक अन्य की तलाश जारी है। रास्ते में कई बार कार पर डंडों-रॉड से हमला किया नासिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नासिक में ही रहने वाली पूनम भागवत 12 जुलाई की शाम अपने परिवार के साथ भावली वाटरफॉल घूमने गई थीं। इसी दौरान परिवार की एक लड़की के साथ कुछ स्थानीय मनचलों ने कथित छेड़छाड़ की। इस पर उन्होंने और उनके पति ने विरोध जताते हुए कहा कि आपको पता है यह पब्लिक प्लेस है। इतना सुनते ही दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने के बाद वे मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद 8-10 लोग उनके पास आए और बोले की उनके लोगों को क्यों मार रहे हो। इस पर उन्होंने उनसे कहा कि इसमें आपका क्या लेना-देना। इसके बाद उन लोगों ने भी परिवार के साथ गाली-गलौज की। इतना सब होने के बाद परिवार मामला सुलझाकर वहां चला गया। लेकिन, इसके बाद आरोपियों ने उनका पीछा करना शुरू किया। एक कार और बाइकों पर सवार युवकों ने हथियारों के साथ उनकी कार का करीब 15 किमी तक पीछा किया। रास्ते में कई बार इन्होंने कार पर डंडों और रॉड से हमला करने की कोशिश की। पूनम ने बताया कि उन्हें आरोपियों से बचने के लिए मजबूरी में कार स्पीड में चलानी पड़ी। कार में बैठे सभी लोग सहमे हुए थे। इसी दौरान उनकी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। पूनम ने किसी तरह परिवार की जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अंबड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया। आरोपियों के खिलाफ गंभीर मामले दर्ज किए गए: डॉ. स्वामी नासिक के पुलिस अधीक्षक डॉ. स्वामी ने बताया कि 12 जुलाई को हुई घटना के संबंध में लूट, हत्या के प्रयास और छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। शुरुआत में अंबड पुलिस स्टेशन में शून्य एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसे बाद में इगतपुरी पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस को बदमाशों की गाड़ी का नंबर (MH 46 BE 3721) मिला। इसके बाद एक-एककर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार आरोपियों में से एक का आपराधिक रिकॉर्ड है और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। नेशनल हाईवे पर आतंक, कोई मदद नहीं मिली आरोपी पीड़ित परिवार का नेशनल हाईवे पर 20 किमी तक पीछा करते रहे। टोल प्लाजा, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और राजमार्ग पुलिस तैनात हैं। फिर भी, मदद के लिए कोई नहीं आया। कुछ पर्यटकों ने बताया कि मानसून के दौरान हजारों पर्यटक भवाली वाटरफॉल और डैम घूमने आते हैं। स्थानीय गुंडों के गिरोहों ने इस क्षेत्र को अपना अड्डा बना लिया है। महिलाओं को निशाना बनाना और धमकाना आम बात है। इसिलए इन पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… ऋषिकेश में पर्यटकों पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:काले की ढाल क्षेत्र में मारपीट और तोड़फोड़ ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पीड़ितों की तहरीर पर 5 नामजद समेत अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here