Homeमध्यप्रदेशयुवती बोली-मेरी हेल्प कीजिए, फिर जहर खाकर दी जान:मरने से पहले कहा-दरगाह...

युवती बोली-मेरी हेल्प कीजिए, फिर जहर खाकर दी जान:मरने से पहले कहा-दरगाह के नाम पर कुछ खिलाया और रेप किया; युवक और पत्नी गिरफ्तार

मंदसौर के वायडी नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी इकबाल शेख और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। युवती ने दोनों पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और करीब 4 लाख रुपए वसूलने का आरोप लगाया था। पैसे लेने के बाद भी वीडियो वायरल कर दिया गया। इससे परेशान होकर युवती ने मंगलवार दोपहर जहरीला पदार्थ खा लिया था। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरगाह का प्रसाद बताकर कुछ खिलाया, फिर बनाए वीडियो युवती ने मौत से कुछ घंटे पहले एक वीडियो बनाया था। इसमें रोते हुए उसने मदद की गुहार लगाई थी। युवती के मुताबिक, इकबाल उसे अपने घर बुलाकर ले गया था। वहां उसकी पत्नी ने उसे दरगाह का प्रसाद बताकर कुछ खिलाया। इसके बाद इकबाल ने उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बना लिए। युवती ने आरोप लगाया था कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 4 लाख रुपए वसूले गए। आरोपी ने किसी को बताने पर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवती ने आरोपी की पत्नी पर भी इसमें साथ देने का आरोप लगाया था। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर खाया था जहरीला पदार्थ मंगलवार दोपहर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी दंपती गिरफ्तार, कोर्ट से रिमांड पर लिया वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया कि आरोपी इकबाल पिता रशीद शेख और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस ने पहले युवती के बयान के आधार पर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2)(M), 351(3), 308(2) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया था। युवती की मौत के बाद मामले में बीएनएस की धारा 108 भी जोड़ी जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here