Homeछत्तीसगढ़युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,LIVE VIDEO:20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते...

युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग,LIVE VIDEO:20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, बिलासपुर में पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक युवक ने बीच सड़क पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिया। जिससे वो 80% तक झुलस गया है। बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना का लाइव CCTV वीडियो भी सामने आया है। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। वीडियो में दिख रहा है कि, युवक पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदता है। उसके बाद बाइक पर रखकर सड़क पर आ जाता है। अचानक बीच सड़क पर रुका, फिर खुद पर तेल डालकर माचिस मार लिया। आग से लिपटा युवक चीखते-चिल्लाते हुए 20 मीटर तक भागा और जमीन पर लोटने लगा। कुछ स्थानीय लोग उसे देखकर तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। हालांकि, पुलिस को दिए बयान में युवक ने इसे हादसा बताया है। लेकिन वीडियो भी वो खुद आग लगाते दिख रहा है। इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, ग्राम पौशरी निवासी मनजीत जायसवाल (28) पिता लेखराम जायसवाल ने शुक्रवार की दोपहर 2.33 बजे पेट्रोल पंप से डिब्बे में पेट्रोल खरीदा। इसके बाद अपनी बुलेट से कुछ दूरी तक गया और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। युवक को आग की लपटों में घिरा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि, युवक करीब 80% तक झुलस गया है। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस घायल युवक को पहले CMC अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बर्न और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल युवक के आत्मदाह की कोशिश के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, उसकी बुलेट भी जलकर खाक हो गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। युवक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। …………………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… महिला कांग्रेस नेता ने पुलिस-कोर्ट स्टाफ के सामने खुदकुशी की:केरोसीन डालकर खुद पर आग लगाई, 7 दिन बाद मौत; घर खाली कराने पहुंचे थे छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 22 जनवरी को महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। 7 दिनों तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को इलाज के दौरान रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here