धार के मनावर में मंगलवार रात 10:30 बजे एक युवक कुएं में कूद गया। युवक की पहचान ग्राम मोनकाटिया निवासी पिंटू (30), पिता रमेश के रूप में हुई है। वह कृषि उपज मंडी में मजदूरी करता था। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धार रोड स्थित पुष्प कॉलोनी गेट के पास युवक दौड़ते हुए कुएं की ओर आया और उसमें छलांग लगा दी। कुआं करीब 20 फीट गहरा बताया जा रहा है। इसमें लगभग 10 फीट तक दलदल हो सकता है। इसलिए शव बुधवार सुबह तक नहीं निकाला जा सका है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाएगी घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में रहवासी और युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। कुएं की गहराई और दलदल के कारण युवक को बाहर निकालने में परेशानी आई। रात करीब 1 बजे तक रेस्क्यू जारी था। आज एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान चलाएगी। युवक के छलांग लगाने की वजह पता नहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक ने किन हालात में कुएं में छलांग लगाई, इसका पता लगाया जा रहा है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी सामने आना बाकी है।
