आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में बुधवार दोपहर एक आरोपी ने युवक को बोलेरो से कुचल दिया। लहूलुहान हालत में जमीन पर तड़प रहे युवक पर आरोपी ने धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले में युवक के चेहरे पर करीब 3 इंच गहरा घाव हो गया। मृतक की पहचान आम्बुआ गांव निवासी जुवान सिंह के रूप में हुई है। वारदात में एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी और जुवान के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच आरोपी ने बुधवार को मौका देखकर वारदात को अंजाम दिया। वाहन से कुचलने के बाद धारदार हथियार से हमला जानकारी के अनुसार, जुवान सिंह बुधवार दोपहर कट्ठीवाड़ा क्षेत्र में था। इसी दौरान प्रताप भिलाला बोलेरो से वहां पहुंचा। उसने तेज रफ्तार बोलेरो से जुवान को टक्कर मारी। फिर रिवर्स कर उसे कुचल दिया और धारदार हथियार से हमला किया। वार इतने गंभीर थे कि जुवान सिंह के चेहरे पर गहरा घाव हो गया। हमले में रमेश नाम का युवक भी गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों युवक बचाओ-बचाओ चिल्लाते रहे और दर्द से तड़पते रहे, लेकिन आरोपी प्रताप ने हमला करना नहीं छोड़ा। जुवान सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव हमले में रमेश ने किसी तरह अपनी जान बचाई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जुवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। सितंबर में आरोपी की बहन ने की थी आत्महत्या एसपी समर वर्मा के मुताबिक, शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। प्रताप भिलाला की बहन ने सितंबर में आत्महत्या की थी। इस मामले में जुवान सिंह का भाई आरोपी था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त घटना के बाद पुलिस ने प्रताप भिलाला को गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल बोलेरो भी जब्त की गई है। आरोपी से पूछताछ जारी है। फिलहाल एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घायल रमेश के बयान के बाद घटनाक्रम की और जानकारी सामने आएगी। …………………. यह खबर भी पढ़ें ट्रिपल मर्डर-घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव सीहोर के बुदनी में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के अंदर मिले। मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और 24 वर्षीय बेटे अश्विन के रूप में हुई है। पढ़ें पूरी खबर…
