Homeविदेशमोदी बोले- ये दुनिया के लिए आपदाओं का दशक:पहले कोरोना, फिर युद्ध,...

मोदी बोले- ये दुनिया के लिए आपदाओं का दशक:पहले कोरोना, फिर युद्ध, अब ऊर्जा संकट, हालात नहीं बदले तो गरीबी के दलदल में फंसेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे पर हैं। उन्होंने ने द हेग में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए दुनिया के मौजूदा हालात पर चिंता जताई। मोदी ने कहा कि आज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां हैं। पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही है। ये दशक दुनिया के लिए आपगदाओं का दशक बन गया है। अगर हालात नहीं बदले तो बीते अनेक दशकों के काम पर पानी फिर जाएगा। दुनिया की बहुत बड़ी आबादी गरीबी के दलदल में फंस जाएगी। मोदी के भाषण की 7 अहम बातें… 1. यूरोप में भारत की एंट्री का गेटवे बनेगा नीदरलैंड: भारतीय बिजनेस के लिए नीदरलैंड यूरोप में एंट्री का नैचुरल गेटवे बनेगा। उन्होंने प्रवासी भारतीयों को दोनों देशों के बीच भरोसेमंद ब्रिज बताया। 2. दुनिया कई संकटों से जूझ रही: हालात नहीं बदले तो दुनिया की बड़ी आबादी गरीबी की ओर जा सकती है। उन्होंने कोरोना, युद्ध और एनर्जी क्राइसिस पर चिंताई जताई। 3. भारत बना स्टार्टअप हब: भारत अब दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। देश में 2 लाख से ज्यादा स्टार्टअप हैं। 4. डिजिटल पेमेंट में भारत आगे: भारत में एक साल में 20 बिलियन से ज्यादा UPI ट्रांजेक्शन हुए। दुनिया के आधे डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। 5. चिप भी मेड इन इंडिया होगी: भारत AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट्स पर काम चल रहा है, जिनमें से 2 में प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। 6. 16 मई 2014 को बताया खास दिन: 16 मई 2014 को दशकों बाद भारत में पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि करोड़ों भारतीयों का भरोसा उन्हें न रुकने देता है और न थकने देता है। 7. प्रवासी भारतीयों की तारीफ: नीदरलैंड में भारतीयों का बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि डच नेतृत्व हमेशा भारतीय समुदाय की प्रशंसा करता है। मोदी के नीदरलैंड दौरे की 6 तस्वीरें… पीएम मोदी के नीदरलैंड दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here