पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो को Meta ने रीस्टोर कर दिया है। कंपनी की तरफ से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। कंपनी ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते वीडियो हट गया था। इससे पहले फेसबुक पर पीएम मोदी का एक वीडियो दिखाई नहीं दे रहा था, जिसके बाद इसे लेकर सवाल उठे। मोदी ने ये वीडियो 23 जुलाई को जारी किया था, जिसमें उन्होंने जेन-जी और छात्रों को मैसेज दिया था। 23 जुलाई को पीएम ने वीडियो मैसेज पोस्ट किया था पीएम ने 23 जुलाई की रात 12 बजे X हैंडल पर 2.56 मिनट का वीडियो मैसेज पोस्ट किया था। इसमें मोदी ने कहा कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है। इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया। 19 जुलाई को रिजल्ट भी आ गया। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया था उन्होंने यह भी कहा- हम इतने से संतोष करने वाले नहीं हैं। इसलिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का निर्देश दिया है।दरअसल, यह पूरा मामला 3 मई को हुए NEET UG पेपर लीक से जुड़ा है। 24 जुलाई: मोदी बोले- वीडियो पर सकारात्मक सुझाव के लिए शुक्रिया पीएम मोदी ने शुक्रवार रात को वीडियो जारी कर कहा- थैंक यू फ्रेंड्स! कल (गुरुवार) देर रात आपसे मिलने का मौका मिल गया। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आपने रिस्पॉन्ड किया और सकारात्मक सुझाव दिए, थैंक्स टू एव्रीबॉडी। यह आपका प्यार बना रहेगा तो हमारा नाता और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा। थैंक यू, थैंक यू दोस्तों। खबर अपडेट हो रही है…
