Homeमध्यप्रदेशमोती मस्जिद के सामने से अब टूव्हीलर निकल सकेंगे:पुलिस ने हटाए बैरिकेड्स;...

मोती मस्जिद के सामने से अब टूव्हीलर निकल सकेंगे:पुलिस ने हटाए बैरिकेड्स; भोपाल में व्यापारियों ने किया था प्रदर्शन

भोपाल के मोती मस्जिद के ठीक सामने महीनों से लगे बैरिकेड्स बुधवार को पुलिस ने हटा दिए। फिलहाल टूव्हीलर ही गुजर सकेंगे। कार या अन्य वाहनों के लिए बैरिकेड्स नहीं हटाए गए हैं। इधर, व्यापारियों ने बैरिकेड्स को पूरी तरह से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि अभी जो बैरिकेड्स हटाए हैं, उनसे कोई फायदा नहीं मिलेगा। बैरिकेड्स हटाने को लेकर 7 अगस्त को बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के साथ ही दोपहर तक बाजार भी बंद रखे थे। अगले दिन सांसद आलोक शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के साथ मीटिंग की थी। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने कुछ बैरिकेड्स हटा दिए। बैरिकेड्स हटाने के बाद की तस्वीरें… व्यापारी संघ अध्यक्ष अभिषेक जैन ने बताया कि पुलिस से सभी बैरिकेड्स हटाने की मांग की थी, लेकिन सिर्फ मोटरसाइकिल या पैदल चलने वालों के ही बैरिकेड्स हटे हैं। ऐसे में बाजार में न तो कोई दमकल पहुंची पाएगी और न ही कारें आ सकेंगी। उन्हें तो वही परेशानी होगी। इसलिए पुलिस पूरी तरह से बैरिकेड्स हटा दें। ताकि, सबको फायदा मिले। भोपाल व्यवासायी महासंघ, श्री सराफा एसोसिएशन, फेडरशन ऑफ राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ, ओल्ड भोपाल होलसेल रेडीमेड संघ, आजाद मार्केट व्यावसायी संघ, नदीम रोड व्यापारी संघ, इब्राहिमपुरा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने भी चौराहे पर पूरी तरह से बैरिकेड्स हटाने की मांग की है। बैरिकेडिंग की वजह से यह परेशानी बता दें कि मोती मस्जिद के सामने इकबाल मैदान चौराहे पर बैरिकेडिंग है। इससे भोज सेतु की तरफ से आने वाले वाहनों को सदर मंजिल, चिरायु हॉस्पिटल होते हुए लखेरापुरा, चौक बाजार, सराफा, जुमेराती, बुधवारा, इब्राहिमगंज समेत अन्य बाजारों की ओर जाना पड़ता है। इससे उनकी परेशानी बढ़ जाती है, जबकि पहले वे सीधे बाजारों में चले जाते थे। इन्हीं बैरिकेडिंग की वजह से 1 अगस्त को दमकल समय पर चौक बाजार नहीं पहुंच पाई थी। जिससे यहां स्थित 100 साल पुरानी कपड़ा दुकान में लगी आग को बुझाने में समय लग गया था। इसी दिन से व्यापारियों की पुलिस के प्रति नाराजगी देखने को मिल रही थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here