Homeमध्यप्रदेशमैहर में सीमेंट प्लांट पर युवाओं का प्रदर्शन:स्थानीय रोजगार और ओवरलोड वाहनों...

मैहर में सीमेंट प्लांट पर युवाओं का प्रदर्शन:स्थानीय रोजगार और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग; बारिश में गेट पर डटे रहे प्रदर्शनकारी

मैहर जिले में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और सड़कों पर ओवरलोडिंग की रोकथाम को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। युवा नेता दिलीप दुबे की अगुवाई में सैकड़ों युवाओं ने स्टेडियम से अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मुख्य गेट तक पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। रोजगार और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग प्रदर्शनकारियों ने प्लांट प्रबंधन से स्थानीय युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियों में प्राथमिकता देने की मांग की। इसके साथ ही क्षेत्र की सड़कों को नुकसान पहुंचा रहे ओवरलोड वाहनों के संचालन पर तुरंत सख्त रोक लगाने की बात कही। तेज बारिश के बीच डटे रहे युवा, नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन तेज बारिश के बावजूद युवा Plant के मुख्य द्वार के सामने डटे रहे। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार साधना सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवाओं से चर्चा कर स्थिति को संभाला, जिसके बाद युवाओं ने प्रशासन की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा और मांगे पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। देखें तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here