Homeछत्तीसगढ़मैटरनिटी लीव के लिए टीचर से 60 हजार मांगे:बेमेतरा के आत्मानंद स्कूल...

मैटरनिटी लीव के लिए टीचर से 60 हजार मांगे:बेमेतरा के आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में महिला टीचरों ने प्रिंसिपल पर मैटरनिटी लीव के लिए 60 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया है। स्कूल में पदस्थ संविदा टीचरों ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से मुलाकात कर प्राचार्य जीआर चतुर्वेदी के खिलाफ शिकायत की है। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर प्रिंसिपल ने सैलरी में कटौती करने और नौकरी से निकालने की धमकी दी। इसके साथ ही स्कूल में पढ़ाने वाली 16 महिला टीचर्स से 10-10 हजार रुपए मांगे गए। पैसे नहीं देने पर CR खराब करने की धमकी दी गई। मामला दाढ़ी के आत्मानंद स्कूल का है। इस मामले में प्रिंसिपल जीआर ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किसी संविदा टीचर ने मैटरनिटी लीव नहीं लिया है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शिकायत करने पहुंची महिला टीचर नंदिनी वर्मा ने आरोप लगाया कि उनका मैटरनिटी लीव पहले स्वीकृत हो चुका था, लेकिन वर्तमान प्राचार्य इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। टीचर का दावा है कि छुट्टी के बदले उनसे 45 से 60 हजार रुपए मांगे गए। महिला टीचरों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला टीचरों से 10-10 हजार मांगने का आरोप महिला टीचर्स का आरोप है कि वसूली और दबाव का मामला केवल एक टीचर तक सीमित नहीं है। स्कूल के 16 अन्य संविदा शिक्षकों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। उनसे सीआर (कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट) खराब करने और नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर 10-10 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया गया है। स्कूल की व्यवस्था पर उठे सवाल जिले के स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पहले से ही शिक्षकों की कमी है। ऐसे में दाढ़ी स्कूल के प्राचार्य पर संविदा शिक्षकों को धमकी देने और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगे हैं। इससे स्कूल की व्यवस्था और शिक्षा विभाग की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here