छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बच्चों से अननेचुरल सेक्स करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। महारानी चौक में लगे मेले में गोवर्धन वर्मा ने खिलौने की दुकान लगाई है। दुकानदार ने 2 छोटे बच्चों पर खिलौना चोरी का आरोप लगाकर उन्हें बेल्ट से पीटा, गाली-गलौज की और खुद को ‘भाटापारा का दादा’ बताते हुए धमकाया। इसके बाद आरोपी ने मेले में लोगों के सामने बच्चों के कपड़े उतरवाए और जबरन अप्राकृतिक यौन कृत्य किया। वहां मौजूद एक शख्स से बकायदा इसका वीडियो भी बनवाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। पहले देखिए तस्वीरें… शोषण के दौरान डरे हुए थे बच्चे पुलिस के मुताबिक, भाटापारा के महारानी चौक में मेला लगा हुआ था। इसी दौरान गोवर्धन वर्मा नाम के व्यक्ति ने मेले में खिलौने की दुकान लगाई है। 28 अगस्त को दुकानदार ने दो नाबालिग बच्चों पर खिलौने चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने खुलेआम दोनों बच्चों को पकड़ लिया और उनका शोषण किया। घटना के दौरान बच्चे काफी डरे हुए थे। इस मामले में वीडियो बनाकर वायरल करने वाले शख्स की भी तलाश की जा रही है। आरोपी ने खुद बनवाया था वीडियो बताया जा रहा है कि वीडियो आरोपी के कहने पर बनाया गया था। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची तो वीडियो को आधार बनाकर घटना की जांच शुरू की और पीड़ित बच्चों की पहचान कर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार भाटापारा शहर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गोवर्धन वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ और पीड़ित बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चूंकि दोनों पीड़ित नाबालिग हैं, इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। कोई और शामिल तो उस पर भी होगी कार्रवाई एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू ने बताया कि मामला गंभीर है और यौन शोषण से जुड़ा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच अभी जारी है। जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है। लोगों ने बच्चों के साथ इस तरह की घटना करने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। …………………………… क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. अननेचुरल सेक्स करता था…पत्नी ने तलवार से कटवाया सिर:कॉन्ट्रैक्ट किलर को दिए 40,000, धड़ रेलवे ट्रैक पर फेंका, सिर 10KM दूर ले जाकर गाड़ा छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में कॉन्ट्रैक्ट किलर्स ने युवक को हथबंद-भाटापारा रेलवे ट्रैक के पास तलवार से काट डाला। सिर कलम कर दिया। धड़ को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिए, जबकि सिर को दूसरी जगह ले जाकर गाड़ दिया, ताकि सबूत न मिल पाए। मामला हथबंद थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
