Homeमध्यप्रदेशमुखबिरी के शक में युवक को अगवा कर पीटा:धामनोद में 4-5 घंटे...

मुखबिरी के शक में युवक को अगवा कर पीटा:धामनोद में 4-5 घंटे गाड़ी में घुमाया, रॉड-पाइप से हमला कर थाने के सामने छोड़ा

धार जिले के धामनोद में साला पुनर्वास निवासी दुलीचंद जगदाले को शराब की गाड़ी की मुखबिरी करने के शक में अगवा कर मारपीट करने का आरोप लगा है। दुलीचंद और उनकी पत्नी रीना के मुताबिक, 15-20 लोग उन्हें घर के पीछे से गाड़ी में बैठाकर ले गए। करीब 4-5 घंटे तक अलग-अलग जगह घुमाया और लोहे की रॉड व प्लास्टिक के पाइप से पीटा। बाद में आरोपी उन्हें धामनोद थाने के गेट के सामने छोड़कर भाग गए। दोस्तों के साथ बैठे थे, तभी गाड़ी लेकर पहुंचे लोग दुलीचंद की पत्नी रीना ने बताया कि उनके पति सुबह करीब 7 बजे इंदौर से लौटे थे। इसके बाद सो गए और दोपहर करीब 12 बजे उठकर नहाने के बाद घर के पीछे दोस्तों के पास बैठने चले गए। इसी दौरान काले शीशों वाली बोलेरो गाड़ी वहां पहुंची। रीना के मुताबिक, गाड़ी में 10-15 लोग थे। उन्होंने दुलीचंद पर शराब की गाड़ी की मुखबिरी करने का आरोप लगाया और उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। गुलझरा वाइन शॉप समेत कई जगह ले जाने का आरोप दुलीचंद ने बताया कि आरोपी उन्हें पहले गुलझरा वाइन शॉप ले गए, जहां उनके मुताबिक कैमरे बंद कर दिए गए। इसके बाद उन्हें महेश्वर रोड और सहस्त्रधारा रोड की तरफ ले जाया गया। फिर पुनर्वास क्षेत्र में भी घुमाया गया। दुलीचंद का आरोप है कि इस दौरान उन्हें लोहे की रॉड और प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया। एक व्यक्ति के चाकू निकालकर उन पर अड़ाने का भी आरोप लगाया है। मोबाइल, अंगूठियां, चेन और पर्स छीनने का आरोप दुलीचंद के मुताबिक, आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन, दो अंगूठियां, गले की चेन और पर्स भी छीन लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें शराब की गाड़ी की मुखबिरी करने के शक में पीट रहे थे। दुलीचंद ने आरोप लगाया कि वीडियो कॉल पर खलघाट के प्रद्युम्न जायसवाल से बात की गई थी। उनके मुताबिक, प्रद्युम्न ने भी उन्हें पीटने के लिए कहा था। पुलिस तक शिकायत पहुंचने की जानकारी पर थाने के सामने छोड़ा रीना ने बताया कि पति को ले जाने की खबर मिलने पर वह धामनोद थाने पहुंचीं और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। दुलीचंद का आरोप है कि जब आरोपियों को पता चला कि पुलिस तक शिकायत पहुंच गई है, तो वे उन्हें थाने के गेट के सामने छोड़कर भाग गए। दुलीचंद के चेहरे, पीठ, कमर और पैरों पर मारपीट के निशान होने की बात भी सामने आई है। इन लोगों पर लगाए आरोप पीड़ित परिवार ने अमित बंजारा, राजू सरकारी, राहुल, रोहित, सुनील और प्रद्युम्न जायसवाल सहित अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दुलीचंद ने अमित बंजारा, राजू सरकारी, धामनोद बायपास स्थित शराब दुकान के सेल्समैन राहुल और अन्य लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में पुलिस की ओर से मामले में दर्ज कार्रवाई या आरोपियों के पक्ष का विवरण नहीं है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here