Homeमध्यप्रदेशमहू-नीमच फोरलेन से पकड़ी 1 करोड़ की एमडी:प्रतापगढ़ का तस्कर लेकर जा...

महू-नीमच फोरलेन से पकड़ी 1 करोड़ की एमडी:प्रतापगढ़ का तस्कर लेकर जा रहा था; पुलिस नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी

रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ढोढर पुलिस चौकी ने महू-नीमच फोरलेन से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 करोड़ रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जावरा एसडीओपी संदीप मालवीय ने बताया कि रिंगनोद थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बरखेड़ी फंटा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे के रास्ते ढोढर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। तलाशी में मिली 1 किलो एमडी ड्रग्स पुलिस ने संदेह के आधार पर युनुस (52) पिता नियामत खान पठान निवासी ग्राम कोटड़ी, थाना कोटड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 1000 ग्राम यानी 1 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। एसपी पहुंचे थाने, पूछताछ जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार शुक्रवार दोपहर रिंगनोद थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस आरोपी से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लाई चेन, तस्करी नेटवर्क और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस एसपी अमित कुमार ने कहा कि रतलाम पुलिस जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में शामिल व्यक्तियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here