मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बस से उछलकर गिरी एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसके शव के दो हिस्से हो गए। हादसे में 2 पुरुष और एक महिला समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग घायल हुए। बस में करीब 35 यात्री बस में सवार थे। कई यात्री 35 मिनट तक अंदर फंसे रहे। हादसा कुठला थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया ब्रिज के पास हुआ। बस कटनी से कैमोर जा रही थी, जबकि ट्रक कटनी की ओर से आ रहा था। आशंका है कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के बाद वह अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पलट गई और यात्री एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। हादसे से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… प्रत्यक्षदर्शी बोला- महिला के ऊपर चढ़ गया ट्रक हादसे को करीब से देखने वाले स्थानीय नागरिक वाजिद खान ने बताया कि घटना के समय जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो एक बेकाबू ट्रक यात्री बस से टकरा चुका था। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद एक महिला यात्री कई फीट दूर जा गिरी। इसके बाद ट्रक उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाजिद ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतना खौफनाक हादसा पहली बार देखा है। खून से लथपथ हालत में मदद के लिए पुकारते रहे यात्री
टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर और नीचे फंस गए। घायल खून से सने कपड़ों में मदद के लिए आवाज लगाते रहे। दो यात्री बस के नीचे दबे थे, जबकि एक व्यक्ति ट्रक के केबिन में फंस गया था। सड़क पर यात्रियों का सामान बिखर गया। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तीन थानों की पुलिस ने चलाया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बस के नीचे दबे यात्रियों और ट्रक में फंसे व्यक्ति को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। स्थानीय लोगों की सहायता से करीब 35 मिनट तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसे के कारण कटनी-विजयराघवगढ़ मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने यातायात बहाल कराया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। CM ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान एसपी बोले- ब्रेक फेल होने की आशंका कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हादसा होने की आशंका है। दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई है और घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। मृतकों की पहचान घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हादसे में प्रेम भाई, कृष्णा भाई, भूरा चौधरी, राधाबाई, प्रेमलाल चौधरी, रीना चक्रवर्ती, रानी, पार्वती, मिली, राम बर्मन, वर्षा बर्मन, शिवा बर्मन, सूर्य बर्मन, शैलेष सोनी, अंजनी कुशवाहा, वीर कुशवाहा, चांदनी कुशवाहा, रंजन पाल, वंशिका लोधी, संध्या सोनी, रामवीर सोनी, ओमप्रकाश पटेल, दिवाकर दुबे, देवीदीन, जितेंद्र मिश्रा, अमित पटेल और माली आदिवासी समेत कई यात्री घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
