Homeदेशमहाराष्ट्र का ब्रह्मपुर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, 47.1°C तापमान:दुनिया के 50...

महाराष्ट्र का ब्रह्मपुर लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म, 47.1°C तापमान:दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में भारत के 37; राजस्थान-यूपी सहित 7 राज्यों में आंधी-बारिश

भारत का आधा से ज्यादा हिस्सा तेज धूप और हीटवेव से तप रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा के कई हिस्सों में तापमान अब भी 45°C पार जा रहा है। महाराष्ट्र का ब्रह्मपुर शनिवार को लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां 47.1°C पारा दर्ज हुआ। प्राइवेट एजेंसी AQI के मुताबिक, शनिवार को दुनिया के 50 सबसे गर्म शहरों में भारत के 37 शहर थे। इनमें बांदा, चंद्रपुर, रायपुर, प्रयागराज जैसे शहर शामिल थे। यूपी के बांदा में 46.2°C तापमान रहा। ओडिशा के झारसुगुड़ा में 45.2°C किया गया। दिल्ली के कई हिस्सों में तापमान 44°C के पार पहुंच गया। हालांकि दोपहर के बाद यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राजस्थान के सभी शहरों का तापमान 45°C से नीचे आ गया। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी के कारण गैजेट्स को होने वाले नुकसान के बारे में जान लीजिए… देश के कई हिस्सों में तापमान 45°C पार पहुंच गया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक जल्दी गर्म होते हैं। इससे बैटरी डैमेज, लो परफॉर्मेंस या अचानक डिवाइस बंद होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आज ‘जरूरत की खबर’ में जानेंगे कि हाई टेम्परेचर का गैजेट्स पर क्या प्रभाव पड़ता है और इन्हें ओवरहीटिंग से कैसे बचाएं? पढ़ें पूरी खबर… अगले दो दिन के मौसम का हाल 25 मई: 26 मई: देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में तापमान 45°C पार, खजुराहो-नौगांव सबसे गर्म: हीटवेव से अगले 4 दिन राहत नहीं मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में शनिवार को तापमान 43°C रहा। सबसे गर्म छतरपुर के खजुराहो और नौगांव रहा, यहां तापमान 45°C से ज्यादा था। मौसम विभाग ने आज टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। 11 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में येलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 18 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट; डॉक्टर बोले- धूप से जल सकती है स्किन राजस्थान में तेज गर्मी, हीटवेव के बीच शनिवार को बारिश हुई। जयपुर, टोंक, अलवर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर जिलों के आसपास के एरिया में शनिवार दोपहर में मौसम बदला। पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव और बढ़ गई है। जैसलमेर में पारा दोबारा 46°C के करीब है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को रोहतास के डेहरी इलाके का तापमान 45.1°C रहा। वहीं दिन के 12 से 4 बजे के बीच 13 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C रहा। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, रोहतक सबसे गर्म शहर; 28-29 मई को बारिश संभव हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात समेत 11 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को रोहतक में सबसे ज्यादा 44.1°C तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 मई को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन हीटवेव का अलर्ट, बच्चों की आउटडोर एक्टिविटी पर रोक; सरकारी दफ्तरों का समय बदला पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक हीटवेव की चेतावनी दी है। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदला है। चंडीगढ़ में 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे। चंडीगढ़ में गर्मी और हीटवेव को देखते हुए स्कूलों में आयोजित किए जा रहे समर कैंपों में आउटडोर एक्टिविटी पर रोक लगा दी गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 7 जिलों में आज बारिश संभव, बर्फबारी के बाद आदि कैलाश सबसे ठंडा, 3°C और बढ़ेगा पारा उत्तराखंड के 7 जिलों देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम सूखा रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में राज्य का औसत अधिकतम तापमान में 1°C से 3°C तक बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here