Homeमध्यप्रदेशमप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते:कूनो के चीतों ने बदला शिकार...

मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते:कूनो के चीतों ने बदला शिकार का तरीका, 50% पालतू पशु निशाना

कूनो नेशनल पार्क के चीते अब भारतीय माहौल में पूरी तरह ढल चुके हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की प्रोजेक्ट चीता प्रोग्रेस रिपोर्ट (सितंबर 2024 से दिसंबर 2025) के अनुसार, खुले जंगल में चीतों के कुल शिकार में अब 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पालतू पशुओं की हो चुकी है। इनमें 30% बकरियां और 20% मवेशी शामिल हैं, जबकि 42% शिकार चीतल का है। कम ऊर्जा और कम जोखिम के कारण चीतों ने आसान शिकार को चुना है। शावकों की परवरिश कर रही मादा चीता ज्वाला और गामिनी ने सबसे ज्यादा शिकार किए। कूनो के चीते अब मप्र और राजस्थान के 12 जिलों तक घूम चुके हैं। हाल ही में नर चीता अग्नि रणथंभौर तक पहुंच गया था। कूनो के कोर क्षेत्र में चीतलों की पर्याप्त उपलब्धता है। वहां प्रति वर्ग किलोमीटर औसतन 23 चीतल हैं। लेकिन जब चीते टेरिटोरियल वन क्षेत्रों और गांवों के आसपास पहुंचते हैं, वहां जंगली शिकार कम और घरेलू पशु अधिक मिलते हैं। इसलिए वे बकरियों और मवेशियों का शिकार भी करते हैं।’
– उत्तम कुमार शर्मा, सीसीएफ कूनो नेशनल पार्क मप्र

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here