मक्का की बंपर आवक शुरू हो गई है। गुरुवार को तो हालात यह हो गए कि ऊमरी रोड पर मंडी गेट से मंगवार तक 4 किमी तक ट्रॉलियों व ट्रकों की लाइन लग गई। मंडी सचिव आरपी सिंह ने बताया कि दिल्ली, तमिलनाडु, हरियाणा के कई व्यापारियों ने मक्का खरीदी के लिए लाइसेंस लिए हैं। इसकी वजह से मंडी में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। इसका फायदा किसानों को मिल रहा है। मक्का के भाव 2400 से 2600 रुपए के बीच चल रहे हैं। जबकि समर्थन मूल्य 2410 रुपए घोषित किए गए हैं।
