Homeमध्यप्रदेशमंडला में रक्तदान शिविर, 100 लोगों ने डोनेट किया ब्लड:148 बटालियन के...

मंडला में रक्तदान शिविर, 100 लोगों ने डोनेट किया ब्लड:148 बटालियन के कमान अधिकारी ने किया उद्घाटन; ब्लड बैंक को सौंपा 100 यूनिट खून

मंडला में मानव एकता दिवस के मौके पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शुक्रवार को लगे इस कैंप में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में 87 पुरुषों और 13 महिलाओं सहित कुल 100 लोगों ने रक्तदान किया। इस तरह कुल 100 यूनिट खून जमा हुआ, जिसे जिला ब्लड बैंक मंडला की टीम को सौंप दिया गया। 148 बटालियन के कमान अधिकारी ने किया उद्घाटन शिविर की शुरुआत 148 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी रत्नेश कुमार सिंह ने फीता काटकर की। उन्होंने इस नेक काम की तारीफ करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि आपका एक यूनिट खून किसी मरते हुए इंसान की जान बचा सकता है। उन्होंने सभी सेहतमंद लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की बात कही। डॉक्टरों की टीम की देखरेख में हुआ ब्लड डोनेशन इस पूरे कैंप को सफलतापूर्वक पूरा कराने में जिला अस्पताल मंडला के सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे और पैथोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. योगेश सिरश्याम की डॉक्टरी टीम मौजूद रही। डॉक्टरों की देखरेख में ही पूरी सावधानी के साथ ब्लड डोनेट कराया गया। डोनर्स को सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया हौसला फाउंडेशन के सेवादारों और वॉलिटियर्स ने कैंप में आए लोगों के लिए बेहतरीन इंतजाम किए थे। खून देने वाले लोगों के लिए खाने-पीने, फल, जूस और आराम करने की पूरी व्यवस्था की गई थी। मानव सेवा में अपना योगदान देने के लिए सभी 100 रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे काम समाज में भाईचारे और मदद की भावना को बढ़ावा देते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here