Homeमध्यप्रदेशभोपाल में BTech की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:भाई ने देखा...

भोपाल में BTech की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी:भाई ने देखा तो अस्पताल ले गया, मामले की जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के अवधपुरी इलाके में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 20 वर्षीय BTech प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन जब्त कर जांच शुरू कर दी है। घर पहुंचे भाई ने बॉडी को देखने के बाद फंदे से उतारा और अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक सौम्या तिवारी नक्षत्र कॉम्प्लेक्स, अवधपुरी में रहती थी। वह एक निजी कॉलेज से BTech प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। बुधवार शाम उसका भाई किसी काम से बाहर गया था। वापस लौटने पर उसने सौम्या को फंदे पर लटका देखा। आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की वजह स्पष्ट नहीं सूचना मिलने पर अवधपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता बैंक कर्मचारी हैं और उत्तर प्रदेश में पदस्थ हैं, जबकि उसका भाई यूक्रेन से MBBS की पढ़ाई पूरी कर लौटा है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और मोबाइल की जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here