Homeमध्यप्रदेशइंदौर में बदमाशों ने मोमोज वाले पर खौलता तेल फेंका:शराब के लिए...

इंदौर में बदमाशों ने मोमोज वाले पर खौलता तेल फेंका:शराब के लिए पैसे नहीं देने पर किया हमला, बचाने आए युवक को चाकू मारे

इंदौर के बजरंग नगर इलाके में शराब के लिए रुपए मांगकर अड़ीबाजी कर रहे चार बदमाशों ने बुधवार रात जमकर उत्पात मचाया। मोमोज दुकानदार ने रुपए देने से इनकार किया तो आरोपियों ने मारपीट की और कढ़ाई का खौलता तेल उस पर फेंक दिया। दुकानदार को बचाने आए पड़ोसी युवक पर आरोपियों ने चाकू से हाथ-पैर पर वार कर दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मुफ्त में मोमोज मांगे, फिर शराब के लिए रुपए मांगे बजरंग नगर निवासी समीर मोरे ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह इलाके में मोमोज की दुकान चलाता है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे वह ग्राहकों को मोमोज बेच रहा था। इसी दौरान दो बाइक पर चार बदमाश वहां पहुंचे। पहले उन्होंने मुफ्त में मोमोज मांगे। इसके बाद शराब पीने के लिए रुपए मांगने लगे। समीर ने रुपए देने से मना किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बदमाशों ने कढ़ाई में रखा खौलता तेल समीर पर फेंक दिया। बचाने आए पड़ोसी पर चाकू से हमला घटना के समय पड़ोसी हर्ष गणगोरे अपनी बहन के साथ मोमोज लेने पहुंचा था। उसने समीर को बचाने की कोशिश की। इस पर दो आरोपियों ने हर्ष के हाथ और पैर पर चाकू से वार कर दिए। इसके बाद चारों आरोपी मौके से भागने लगे। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ा, पीटा भागते समय लोगों ने शुभम पंडित नाम के एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं अमन गेले, पीयूष और पवन गुर्जर मौके से भाग गए। पुलिस ने देर रात कुछ अन्य संदिग्ध बदमाशों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here