Homeमध्यप्रदेशभोपाल में टूटी सड़कें तो इंदौर में पानी बड़ी समस्या:दैनिक भास्कर एप...

भोपाल में टूटी सड़कें तो इंदौर में पानी बड़ी समस्या:दैनिक भास्कर एप पर पोस्ट के बाद बिजली कटौती की शिकायत का तुरंत समाधान

दैनिक भास्कर एप पर नए सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’ के जरिए अब आम लोगों की समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचने लगी हैं। सोमवार को पहले चरण में मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में इसकी शुरुआत हुई। इस सेगमेंट के जरिए लोग शहर में कहीं से भी अपनी समस्याएं पोस्ट कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी उन्हें तुरंत देखकर अपना फीडबैक दे सकते हैं। सोमवार को पहले दिन ही ‘भास्कर समाधान’ को भोपाल और इंदौर से 400 से ज्यादा शिकायतें मिलीं। यूजर्स की ऐसी ही पोस्ट पर बिजली विभाग ने तुरंत एक्शन लिया। दरअसल, भोपाल के करोंद स्थित एकता बिलाल कॉलोनी निवासी अमन ने सुबह से बिजली न आने की शिकायत दर्ज कराई थी। ‘भास्कर समाधान’ पर इसे देखकर बिजली विभाग की टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्या का समाधान किया। इसी तरह इंदौर के स्नेह नगर निवासी अरविंद गंगराड़े ने भी बिजली न आने की शिकायत की थी। उनकी समस्या का भी तुरंत समाधान हुआ। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें। सड़कें, बिजली, पेयजल और गंदगी बड़ी समस्याएं ‘भास्कर समाधान’ पर सोमवार को इंदौर-भोपाल से आई समस्याओं में टूटी सड़कें, बिजली कटौती, पानी की कमी और गंदगी मुख्य रहीं। भोपाल की बात करें तो सबसे ज्यादा 65 शिकायतें सड़कों से जुड़ी थीं। इसके बाद सफाई से जुड़ी 57, सीवर से जुड़ी 50, पानी से जुड़ी 41 और बिजली से जुड़ी 31 समस्याएं पोस्ट की गईं। इंदौर में पानी की किल्लत को लेकर 59 लोगों ने शिकायत पोस्ट की। इसके अलावा बिजली और सड़क को लेकर भी 36-36 पोस्ट आईं। लोगों ने एप पर बताया कि कैसे उन्हें रोजमर्रा की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने लिखा कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी इनके समाधान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उम्मीद भी जताई कि अब उन्हें समाधान मिलेगा। इंदौर में द्वारकापुरी की श्रद्धापुरी कॉलोनी में रहने वाले दीपक शारदे ने भास्कर समाधान के जरिए शिकायत दर्ज कराई कि गली के कई खंभों की लाइट पिछले चार दिन से बंद पड़ी हैं। नगर निगम और बिजली विभाग को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। अंधेरे के कारण स्थानीय रहवासियों को आने-जाने में परेशानी और असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। इंदौर के अभिनंदन नगर के निवासी ईश्वर सादोरिया ने भास्कर समाधान के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि नर्मदा जल के लिए करीब 10 दिन पहले लाइन बिछाने का काम किया गया था, लेकिन अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। संबंधित अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं जबकि स्थानीय रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भोपाल के सिकंदरी सराय स्थित रोशन बाग निवासी मशकूर खान ने भास्कर समाधान के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि इलाके में लंबे समय से कचरा जमा है। समय पर सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। रहवासियों की नियमित सफाई और कचरा हटाने की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भोपाल में ही करोंद स्थित सुरभि सागर फेस-4 में रहने वाले बिरेंद्र पटेल ने भास्कर समाधान के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई कि पिछले 10-15 दिन से सीवेज लाइन का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे गंदगी फैल रही है और लोगों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। रहवासियों ने जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
10 से अधिक विभागों के अधिकारी एप से जुड़े इस सेगमेंट को शुरू करने के पीछे भास्कर एप का उद्देश्य है कि जनता से जुड़ी समस्याएं रियल टाइम यानी तत्काल सामने आएं। अधिकारी तुरंत उस पर एक्शन लें, ताकि लोगों को लंबी सरकारी प्रक्रिया में फंसने की बजाय राहत मिले। इसी वजह से सेगमेंट से अधिकारियों को भी जोड़ा गया है। 10 से अधिक विभागों के अधिकारी एप से सीधे जुड़े हैं और उनके विभाग से संबंधित शिकायतें सीधे उन तक पहुंचती हैं। स्टार ऑफिसर और पब्लिक स्टार बनने का मौका ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में आने वाली जनसमस्याओं का प्रभावी और तय समयसीमा के भीतर समाधान करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। इस पहल का एक उद्देश्य पॉजिटिव काम को पहचान दिलाना भी है। जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने और समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों को ‘स्टार ऑफिसर’ और जनप्रतिनिधि को ‘पब्लिक स्टार’ के रूप में पहचान दी जाएगी। उनके कामों को दैनिक भास्कर एप और अखबार में प्रकाशित किया जाएगा, ताकि सकारात्मक प्रयासों को पहचान मिल सके। यूजर्स बोले- समस्या बताने के लिए मंच की जरूरत पूरी हुई भोपाल और इंदौर के लोगों ने बताया कि सड़कों पर कचरे के ढेर, जाम नालियां और बंद स्ट्रीट लाइट आम समस्याएं हैं। ये परेशानियां लंबे समय से चली आ रही हैं। इनके समाधान के लिए कई शिकायतें की गईं, लेकिन काम नहीं हुआ। लोगों ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि अब उन्हें एक निष्पक्ष प्लेटफॉर्म भास्कर एप मिला है, जहां वे खुलकर अपनी समस्याएं लिख सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें। अधिकारी बता सकेंगे कि समस्या पर क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे फोन भी कर सकेंगे। इसी प्रकार किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स भी बता सकेंगे कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। ये खबर भी पढ़ें… सीएम ने एमपी में लॉन्च किया ‘भास्कर समाधान’ दैनिक भास्कर न्यूज एप पर आमजन की समस्याओं को सामने लाने और उनके समाधान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नया सेगमेंट ‘भास्कर समाधान’ लॉन्च किया गया। इस पहल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब नागरिक अपनी समस्या सीधे एप पर पोस्ट कर सकेंगे। इस नई पहल की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here