Homeमध्यप्रदेशभोपाल में जमीन विवाद को लेकर 12 राउंड फायरिंग:प्लॉट पर सफाई करने...

भोपाल में जमीन विवाद को लेकर 12 राउंड फायरिंग:प्लॉट पर सफाई करने आए मजदूर और ठेकेदार पर गार्डों ने चलाई गोलियां

भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के सुरेंद्र लैंडमार्क इलाके में शनिवार देर रात जमीन विवाद के चलते फायरिंग से दहशत फैल गई। शालीमार कॉलोनी के पास विवादित जमीन पर साफ-सफाई करने पहुंचे ठेकेदार और मजदूरों पर दो सिक्योरिटी गार्डों ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूकों से करीब 12 राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार दोनों गार्ड फायरिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को काबू में किया और उनकी बंदूकें जब्त कर लीं। मौके से पुलिस ने करीब 250 मीटर क्षेत्र में 12 बोर कारतूस के 12 खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक शालीमार एन्क्लेव के पास करीब पांच एकड़ जमीन को लेकर मीरचंदानी-परियानी परिवार और अजय नागर के बीच विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। शनिवार रात अजय नागर के ठेकेदार अंकित कुमार मजदूरों के साथ जमीन की सफाई कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां तैनात गार्ड जागेश्वर शर्मा और विनोद गुर्जर ने विरोध किया और विवाद बढ़ने पर फायरिंग शुरू कर दी। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here