Homeमध्यप्रदेशभोपाल निगम परिषद की मीटिंग आज...हंगामे के आसार:पुराने एजेंडे पर चर्चा होगी;...

भोपाल निगम परिषद की मीटिंग आज…हंगामे के आसार:पुराने एजेंडे पर चर्चा होगी; वैध-अवैध होर्डिंग्स जैसे मुद्दों पर सवाल पूछेंगे पार्षद

भोपाल नगर निगम परिषद की मीटिंग शनिवार को होगी। इनमें पुराने एजेंडे को नए तरीके से पेश किया जाएगा। वहीं, बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद वैध-अवैध होर्डिंग्स जैसे कई मुद्दों पर सवाल पूछेंगे। ISBT स्थित मीटिंग हॉल में सुबह 11 बजे से बैठक शुरू होगी। अध्यक्षता निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी करेंगे। कमिश्नर रामप्रकाश अहिरवार पहली बार बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने तीन पहले ही ज्वाइन किया है। महापौर मालती राय की मौजूदगी में एजेंडा पटल पर रखा जाएगा। इन 4 प्रमुख एजेंडे पर होगी बात जनहित के मुद्दे एजेंडे में नहीं होने पर विपक्ष नाराज
बैठक के एजेंडे में शहर से जुड़े कई प्रमुख जनहित के मुद्दे शामिल नहीं होने को लेकर विपक्ष ने भी सवाल उठाए। विपक्ष का कहना था कि परिषद की बैठक में ऐसे विषयों पर चर्चा होनी चाहिए, जिनका सीधा असर शहरवासियों पर पड़ रहा है। विपक्ष के मुताबिक बारिश के बाद शहर की कई सड़कें बदहाल हो गई हैं। जगह-जगह सड़कें खुदी हुई हैं और कई स्थानों पर पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद सड़क और गड्ढों से जुड़ा मुद्दा एजेंडे में नहीं है। सड़कों को तुरंत सुधारा जाना चाहिए। खासकर अंदरूनी सड़कों की हालत सुधरे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here