Homeमध्यप्रदेशभोपाल डबल मर्डर: सुपारी किलिंग का शक, तीन से पूछताछ:रिश्तेदारों का मोबाइल...

भोपाल डबल मर्डर: सुपारी किलिंग का शक, तीन से पूछताछ:रिश्तेदारों का मोबाइल डेटा का एनालिसिस जारी, सीसीटीवी और डिजिटल ट्रांजेक्शन से मिला अहम सुराग

भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती हेमंत फिलेमोन और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। शुरुआती जांच में पुलिस का फोकस प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग के एंगल पर है। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कई महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी है। रिश्तेदारों से 12 घंटे पूछताछ, मोबाइल डेटा की जांच जांच के दौरान पुलिस ने शकुंतला बारीक के भाई विनोद बारीक, उनके समधी मोरिस सोलोमन और मोरिस के बेटे को हिरासत में लेकर करीब 12 घंटे तक पूछताछ की। तीनों के मोबाइल फोन जब्त कर उनके कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा का विश्लेषण कराया गया। पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन पुलिस ने अभी किसी को पूरी तरह क्लीन चिट नहीं दी है। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल डेटा की जांच अभी जारी है। वारदात से पहले किराएदार हुआ लापता पुलिस जांच में एक और अहम तथ्य सामने आया है। दंपती के मकान में रहने वाला एक किराएदार वारदात से करीब चार दिन पहले अचानक लापता हो गया था। उसका सामान अभी भी मकान में रखा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मान रही है कि उससे पूछताछ मामले की गुत्थी सुलझाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। सीसीटीवी और ऑनलाइन पेमेंट से मिला अहम सुराग घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध युवक रेनकोट पहने और हाथों में ग्लव्स लगाए दिखाई दिए हैं। पुलिस ने आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसी दौरान एक शराब दुकान की फुटेज मिली, जिसमें संदिग्ध हुलिए का एक युवक शराब खरीदते हुए दिखाई दिया। उसने भुगतान ऑनलाइन किया था। इसी डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। एसआईटी कर रही बहुस्तरीय जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। टीम में दो एसीपी के अलावा क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन, डिजिटल साक्ष्य और परिजनों व अन्य संबंधित लोगों के बयानों का मिलान कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया जल्द होगा खुलासा एडिशनल पुलिस कमिश्नर शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी देकर हत्या कराए जाने सहित विभिन्न संभावित एंगल पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एसआईटी कर रही है मामले की जांच पुलिस ने एडिशनल डीसीपी रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में 12 सदस्यीय एसआईटी गठित की है। टीम में दो एसीपी, क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के अधिकारी शामिल हैं। एसआईटी तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और डिजिटल ट्रांजेक्शन के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। यह खबर भी पढ़ें… 5-7 फीट की दूरी से मारी बुजुर्ग दंपती को गोली पति-पत्नी के शव शुक्रवार को मिले थे। भोपाल की सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दंपती हेमंत बारीक और शकुंतला बारीक की जिंदगी जितनी शांत दिखती थी, उतनी ही रहस्यों से भरी हुई भी थी। 26 जून को जब दोनों के शव घर के भीतर सड़ी-गली हालत में मिले तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here