Homeमध्यप्रदेशभिंड में उठी भदावर किला गेट के निर्माण की मांग:नगर पालिका पर...

भिंड में उठी भदावर किला गेट के निर्माण की मांग:नगर पालिका पर श्रीराम सेना का प्रदर्शन, बोले- भदावर किला जिले की धरोहर है

भिंड शहर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले भदावर किला के मुख्य द्वार के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को श्रीराम सेना ने नगर पालिका परिषद के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने किला गेट निर्माण कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए जल्द काम शुरू कराने की मांग उठाई। नगर पालिका सीएमओ के नाम सौंपा ज्ञापन
श्रीराम सेना के पदाधिकारी दोपहर में नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि भदावर किला केवल एक ऐतिहासिक धरोहर नहीं, बल्कि भिंड जिले की सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक है। संगठन ने बताया कि किले के मुख्य द्वार की जर्जर स्थिति लंबे समय से लोगों की चिंता का कारण बनी हुई है। टेंडर के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
ज्ञापन में कहा गया कि किला गेट के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। इससे शहरवासियों में निराशा और असंतोष की स्थिति है। पदाधिकारियों ने मांग की कि किला गेट के पुनर्निर्माण का कार्य तत्काल शुरू कराया जाए और परियोजना की समय-सीमा भी सार्वजनिक की जाए। ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण की मांग
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की जिम्मेदारी है। समय रहते किला गेट का संरक्षण नहीं किया गया तो इसकी ऐतिहासिक पहचान को नुकसान पहुंच सकता है। श्रीराम सेना ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here