Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' पर बताई समस्या, पार्षद ने कराया सुधार कार्य:तीन दिन बाद...

‘भास्कर समाधान’ पर बताई समस्या, पार्षद ने कराया सुधार कार्य:तीन दिन बाद पानी की सप्लाई शुरू, जमा कचरा साफ; खुले में पड़े मृत पशुओं के अवशेष से रहवासी परेशान

दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं। एक जून से लगातार यह प्रक्रिया जारी है। ऐसा ही एक उदाहरण भोपाल के वार्ड क्रमांक 75 से सामने आया। दरअसल, नयापुरा निवासी हेमराज सिंह राजपूत ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर पानी की सप्लाई बाधित होने की समस्या पोस्ट की। शिकायत में लिखा कि एनएचएआई के कार्य के दौरान पानी के चैंबर को मिट्टी से बंद कर दिया गया, जिसके चलते जलापूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच रहवासियों को तीन दिन तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इस समस्या के ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होते ही वार्ड 75 की पार्षद रीता विश्वकर्मा ने मामले में तत्काल संज्ञान लिया। साथ ही समस्या का समाधान कराया, जिससे पानी की सप्लाई दोबारा शुरू हुई। ऐसा एप के खास फीचर की वजह से हो रहा है। किसी भी यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की जाती है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… नगर निगम के वार्ड 75 की पार्षद रीता विश्वकर्मा बनीं ‘पब्लिक स्टार’… विजय नगर: नालियों की सफाई और कचरा हटने से मिली राहत भोपाल के विजय नगर क्षेत्र निवासी दीपक धरिया ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर नालियों की सफाई नहीं होने और नाली से निकला कचरा लंबे समय से सड़क किनारे पड़े रहने की समस्या पोस्ट की। उनके अनुसार, क्षेत्र की नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही थी और सफाई होने पर भी काम अधूरा छोड़ दिया जाता था। नाली की गंदगी और कचरा कई दिनों से जमा होने के कारण रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, दैनिक भास्कर एप पर शिकायत पोस्ट होने के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और नालियों की सफाई कर जमा कचरा हटाकर समस्या का समाधान कर दिया। भोपाल के लोग सड़क, गंदगी, लाइट और सीवरेज की समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं… शिवनगर कॉलोनी: सप्लाई में आ रहा गंदा पानी, बीमारी का खतरा वार्ड नंबर 73 की शिवनगर कॉलोनी निवासी अनुपम राठौर ने ‘भास्कर समाधान’ पर दूषित पानी की समस्या साझा की। उन्होंने लिखा कि पेयजल लाइन में ड्रेनेज का पानी आ रहा है। इस वजह से घरों में नाली जैसा काला पानी पहुंच रहा है। इससे रहवासियों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। बीमारियों का खतरा है। वार्ड 66: खुले में मृत पशुओं के अवशेष, रहवासी परेशान वार्ड नंबर 66 के निवासी दीपक साहू ने दैनिक भास्कर एप के’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि नरेला शंकरी क्षेत्र में बार-बार मृत पशुओं के अवशेष और कचरा खुले में फेंक दिया जाता है। इससे गंदगी फैल रही है और दुर्गंध से रहवासी परेशान हैं। कई बार शिकायत करने और लोगों को समझाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। करोंद: सड़क पर कचरे का ढेर बनने से राहगीर परेशान भोपाल के करोंद निवासी अमित सैनी ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर सड़क पर कचरा फेंके जाने की समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा, पहले यह मार्ग साफ-सुथरा रहता था, लेकिन कुछ समय से सड़क पर कचरा डालने के बाद यहां नियमित रूप से कचरे का ढेर लगने लगा है। इससे राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की कचरा गाड़ियां आने के बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंक रहे हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। ब्राइट सिटी कॉलोनी: गड्ढों से भरी सड़क पर हादसे का खतरा भोपाल के वार्ड क्रमांक 85 स्थित ब्राइट सिटी कॉलोनी से यूनिवर्सिटी जाने वाले मार्ग को लेकर निवासी मनीष ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर शिकायत पोस्ट की। उनके अनुसार, कटारा हिल्स थाना क्षेत्र के पास सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई है। इससे रोजाना आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार दोपहिया वाहन चालक गड्ढों के कारण गिर चुके हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी और आसान बनाया गया है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अवधपुरी क्षेत्र में रहने वाले उपेंद्र कुमार ने शिकायत की थी कि क्रिस्टल आइडल सिटी में बिजली नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अंधेरे की वजह से बच्चे और बुजुर्ग भी परेशान थे। भास्कर समाधान पर पोस्ट करने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। उपेंद्र कुमार ने खुद बताया कि भास्कर में शिकायत पोस्ट करने के करीब 30 मिनट के भीतर ही बिजली आ गई और समस्या दूर हो गई। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here