दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट से आम लोगों की समस्याएं दूर हो रही हैं। एक जून से लगातार यह प्रक्रिया जारी है। ऐसा ही एक उदाहरण इंदौर के वार्ड क्रमांक 55 से सामने आया। दरअसल, साउथ तुकोगंज निवासी जयंत गाडगे ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में ड्रेनेज का पानी पेयजल लाइन में मिल रहा है। जिसके कारण घरों के नलों में गंदा पानी पहुंच रहा था। इस समस्या पर वार्ड 55 की पार्षद पंखुड़ी डोसी ने मामले का संज्ञान लिया और संबंधित विभाग से समन्वय कर समस्या का समाधान कराया। पेयजल लाइन की मरम्मत कराई गई। इसके बाद नलों से साफ पानी आने लगा और रहवासियों को राहत मिली। ऐसा एप के खास फीचर की वजह से हो रहा है। किसी भी यूजर द्वारा जिस विभाग से संबंधित समस्या पोस्ट की जाती है, वह सीधे उसी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी तक पहुंचती है। आप भी अपनी जनसमस्याओं को पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… नगर निगम के 55 की पार्षद पंखुड़ी डोसी बनीं ‘पब्लिक स्टार’… मंगल मूर्ति नगर: टूटे ड्रेनेज चैंबर की हुई मरम्मत मंगल मूर्ति नगर निवासी नरेंद्र बाफना ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर ड्रेनेज चैंबर टूटे होने की समस्या पोस्ट की। उनके अनुसार, इस संबंध में नगर निगम और 311 ऐप पर कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। हालांकि, दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर शिकायत पोस्ट करने के बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई कर चैंबर की मरम्मत कर दी। इसकी पुष्टि खुद शिकायतकर्ता द्वारा की गई। इंदौर के लोग सड़क, गंदगी, लाइट और सीवरेज की समस्याएं पोस्ट कर रहे हैं… शेर शाह सूरी नगर: उखड़ी पूरी सड़क, रहवासी धूल से परेशान इंदौर के वार्ड 39 के शेर शाह सूरी नगर निवासी वली अहमद ने दैनिक भास्कर एप के ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि झलारिया रोड का निर्माण कार्य लंबे समय से अटका है। सड़क उखड़ चुकी है। धूल से रहवासियों को समस्या हो रही है। निर्माण नहीं हुआ तो बारिश में बच्चों और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। सुदामा नगर: 10 दिन से बंद स्ट्रीट लाइट बंद इंदौर के सुदामा नगर निवासी बंटी टोलानी ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की। उनके अनुसार, क्षेत्र की पूरी गली में पिछले 10 दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे रात के समय अंधेरा छाया रहता है। रहवासियों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटना और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना हुआ है। दीन दयाल उपाध्याय नगर: नर्मदा लाइन से आ रहा नाली का पानी इंदौर से आ रही समस्याओं में सबसे ज्यादा पानी की सप्लाई से जुड़ी हुई हैं। ऐसी ही एक समस्या वार्ड 22 के दीन दयाल उपाध्याय नगर निवासी अभिषेक पाठक ने पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि नर्मदा लाइन में ड्रेनेज लाइन मिक्स हो गई है, जिसके कारण नाली का पानी घरों में सप्लाई हो रहा है। यह गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा कर रहा है। सेठीनगर कॉलोनी: नाले में कचरा भरने से जलभराव इंदौर के वार्ड क्रमांक 67 स्थित सेठीनगर कॉलोनी निवासी मुकेश खरे ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट पर नाले में जमा कचरे और जल निकासी बाधित होने की समस्या पोस्ट की। उनके अनुसार, कॉलोनी के रास्तों और आसपास के क्षेत्र में नाले में बड़ी मात्रा में कचरा जमा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। रहवासियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान घरों और सड़कों पर पानी भर जाता है और इस बार भी ऐसी स्थिति बनने की आशंका है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। लोगों के शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी और आसान बनाया गया है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहेंगे तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। विजय नगर क्षेत्र में रहने वाले राजेश विश्नोई ने ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट में शिकायत पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके क्षेत्र में नगर निगम का पानी का टैंकर पूरी गर्मी में केवल 4 से 5 बार ही आया। टैंकर से करीब डेढ़ सेकंड ही पानी दिया जाता है फिर चार-चार दिन तक पानी नहीं मिलता। ‘भास्कर समाधान’ में पोस्ट करने के बाद संबंधित विभाग ने समस्या का समाधान कर दिया। राजेश विश्नोई ने खुद दैनिक भास्कर को बताया कि अब समस्या दूर हो चुकी है। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव के लिए सकारात्मक पहल भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
