Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर... सार्वजनिक शौचालयों की हुई सफाई:जोनल अधिकारी तन्मय सिंह...

‘भास्कर समाधान’ का असर… सार्वजनिक शौचालयों की हुई सफाई:जोनल अधिकारी तन्मय सिंह चौहान बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) जोन-13 के जोनल अधिकारी तन्मय सिंह चौहान बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ NRI कुलदीप ने ‘भास्कर समाधान’ के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि रीजनल पार्क और रातापानी (रालामंडल) क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति बेहद खराब है। उन्होंने बताया कि शौचालयों में गंदगी फैली हुई थी, कई सुविधाएं बंद थीं और दुर्गंध के कारण उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया था। शिकायत भास्कर समाघान पर सामने आने के बाद जोन-13 के जोनल अधिकारी तन्मय सिंह चौहान ने मामले पर संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर पार्क परिसर के शौचालयों की साफ-सफाई कराई गई, आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं और परिसर की स्वच्छता में सुधार किया गया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान मरीमाता चौराहा के पास चेंबर की समस्या का हुआ समाधान रमेश शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मरीमाता चौराहा स्थित लोटस शोरूम के पास सड़क पर चेंबर का गड्ढा होने से रात के समय लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग ने मौके पर पहुंचकर चेंबर की मरम्मत कराई। शिकायतकर्ता ने स्वयं इसकी पुष्टि की कि समस्या का समाधान हो चुका है, जिससे अब राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, खुले चेंबर और बिजली व्यवस्था की समस्याओं से लोग परेशान एक माह से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें ईश्वर सिंह ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि शिवकांत नगर स्थित रॉयल रमन अकादमी के पास दोनों बिजली खंभों की स्ट्रीट लाइटें पिछले एक महीने से अधिक समय से बंद हैं। अंधेरे के कारण क्षेत्र के रहवासियों को रात में आवागमन में परेशानी हो रही है। भंवरकुआं चौराहे पर टूटा चेंबर बना हादसों का कारण प्रशांत दीवार ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि भंवरकुआं चौराहा के मुख्य मार्ग पर सीवर चेंबर का ढक्कन टूट गया है और चेंबर खुला पड़ा हुआ है। लगातार बारिश के कारण गड्ढा स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों के लिए गंभीर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। छह महीने से खुला बिजली पैनल, कभी भी हो सकता है हादसा संतोष यादव ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि न्यू रानी बाग स्थित अमृत पार्क सोसाइटी के पास बिजली का पैनल पिछले छह महीने से खुला हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार छोटे बच्चे वहां खेलते हैं और एक बार हादसा भी हो चुका है। इसलिए उन्होंने जल्द से जल्द गेट लगाने की मांग की है। न्यू लोहा मंडी में बंद स्ट्रीट लाइट से बढ़ा दुर्घटनाओं का खतरा जसप्रीत ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि न्यू लोहा मंडी की मुख्य सड़क पर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि अंधेरे के कारण क्षेत्र में चोरी और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं चौराहे पर ट्रकों के खड़े रहने से भी हादसों का खतरा बना रहता है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here