इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट अहम भूमिका निभा रहा है। यहां शहरवासी अपने इलाके की समस्याएं सीधे संबंधित विभाग, अधिकारी और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार कार्रवाई कर रहे हैं और समस्या का समाधान होने पर इसकी जानकारी भी दी जा रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 42 की पार्षद मुद्रा शास्त्री बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 42 के साकेत नगर मेन रोड, बैकुंठ धाम निवासी प्रतिभा शाह ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज पाइपलाइन और चैंबर का काम पूरा होने के बाद सड़क पर चिकनी मिट्टी का ढेर पड़ा था। इससे रास्ता बंद हो गया था और रहवासियों को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद मुद्रा शास्त्री ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क को समतल कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान विजय नगर: बिजली पोल से हटाईं गई झाड़ियां वार्ड 29 के विजय नगर निवासी आनंद कुमार भारद्वाज ने शिकायत की थी कि खाली प्लॉट में लगे पौधे बिजली के पोल और तार तक पहुंच गए हैं। इससे सड़क की लाइट प्रभावित हो रही थी और शॉर्ट सर्किट का खतरा बना था। शिकायत के बाद एमपी इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने कार्रवाई कर झाड़ियां हटाईं और समस्या का समाधान कराया। गड्ढे, कचरा और जलभराव से परेशान शहरवासी तिलक नगर: हफ्तेभर से सड़क पर गड्ढा वार्ड 49 के तिलक नगर निवासी सूरज नामदेव ने शिकायत की है कि हफ्तेभर से सड़क पर गड्ढा खुदा पड़ा है। बारिश में इसमें पानी भर जाता है, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने जल्द समाधान की मांग की है। विष्णुपुरी: टेढ़ा हुआ बीएसएनएल का खंभा वार्ड 74 के विष्णुपुरी कॉलोनी निवासी हरदीप सिंह सिद्धू ने शिकायत की है कि घर के बाहर लगा बीएसएनएल का खंभा टेढ़ा हो गया है। इससे कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने खंभे को ठीक कराने की मांग की है। कोहिनूर कॉलोनी: घरों के बाहर जमा हो रहा कचरा वार्ड 53 के कोहिनूर कॉलोनी निवासी शोएब रईस ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सफाईकर्मी झाड़ू लगाने के बाद घरों के बाहर ही कचरा जमा कर देते हैं। इससे इलाके में गंदगी बनी रहती है और बीमारी फैलने का भी डर है। शिकायतकर्ता ने जल्द समाधान करने की मांग की हैं। विजय नगर: 5 मिनट की बारिश से सड़क पर जलभराव वार्ड 29 के कृष्णा डेयरी वाली गली निवासी रूपेश ने शिकायत की है कि महज 5 मिनट की बारिश में पूरी गली में पानी भर जाता है। इससे चलना मुश्किल हो गया है और आवाजाही में भी परेशानी हो रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 8 महीने से समस्या के समाधान का आश्वासन मिल रहा है, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समाधान होने पर यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने के बाद एप पर इसकी जानकारी साझा कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि समस्याओं के समाधान में तेजी आए और आमजन को राहत मिल सके।
