Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर... सड़क की समस्या हुई दूर:पार्षद राकेश एल. सोलंकी...

‘भास्कर समाधान’ का असर… सड़क की समस्या हुई दूर:पार्षद राकेश एल. सोलंकी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 35 के पार्षद राकेश एल. सोलंकी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 35 के तलावली चांदा निवासी नरेश कुमावत ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रास्ते पर दोनों ओर अतिक्रमण और बड़े-बड़े गड्ढे हैं। शिकायतकर्ता ने सड़क की बदहाली, अतिक्रमण और स्ट्रीट लाइट की समस्या के समाधान की मांग की थी। शिकायत सामने आने के बाद आज के ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद राकेश एल. सोलंकी ने मामले पर संज्ञान लिया और समाधान कराया। एप के जरिए लोगों को मिल रहा समाधान राजमहल कॉलोनी: चार महीने बाद ड्रेनेज का काम शुरू वार्ड 66 के ऑरेंज काउंटी, राजमहल कॉलोनी निवासी इरशाद हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब चार महीने से ड्रेनेज पाइपलाइन का काम अधूरा पड़ा था। इससे रहवासियों को परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद पार्षद कंचन गिदवानी ने मामले पर संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज लाइन डालने के बाद मोरम और गिट्टी चूरी डालने का काम चल रहा है। इसके बाद सीसी रोड का काम किया जाएगा। कचरे के ढेर, खराब सड़कों और गंदे शौचालय से परेशान शहरवासी उषा नगर: महीने भर से पड़ा कचरे का ढेर, मच्छरों का बढ़ा प्रकोप वार्ड 71 के गजा सीन शनि मंदिर के पास, उषा नगर निवासी शंकर शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि यहां करीब एक महीने से कचरे का ढेर पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोकनायक नगर: बारिश में सड़क खराब, रहवासी और बच्चे परेशान वार्ड 70 के रेमंड नगर, लोकनायक नगर, पंचमूर्ति मेन रोड निवासी रोशन गंधारे ने शिकायत दर्ज कराई है कि यह रास्ता हर साल बारिश में खराब हो जाता है और डामरीकरण नहीं किया जाता। इससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी होती है। शिकायतकर्ता ने सड़क का डामरीकरण कराने की मांग की है। पंचशील नगर: खुदाई के बाद नहीं बंद हुई चैंबर लाइन वार्ड 15 के एयरपोर्ट रोड, पंचशील नगर निवासी महेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि करीब 15 दिन पहले चैंबर लाइन के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन अब तक इसे बंद नहीं किया गया। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या बनी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब आठ दिन से काम भी बंद है। मुसाखेड़ी: शौचालय की सफाई नहीं, गंदगी का अंबार वार्ड 52 के स्कीम नंबर 94, मुसाखेड़ी, एसबीआई बैंक के सामने निवासी राहुल कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि नगर निगम के शौचालय की कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। इससे यहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। शिकायतकर्ता ने जल्द सफाई कराने की मांग की है। जनता को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने के बाद यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी साझा कर सकेंगे कार्रवाई की जानकारी इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और की गई कार्रवाई की जानकारी एप पर साझा कर सकते हैं। समाधान होने के बाद शिकायतकर्ता को भी इसकी जानकारी मिलती है। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और स्थानीय समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here