Homeमध्यप्रदेश'भास्कर समाधान' का असर...ड्रेनेज लाइन की समस्या हुई दूर:पार्षद संध्या यादव बनीं...

‘भास्कर समाधान’ का असर…ड्रेनेज लाइन की समस्या हुई दूर:पार्षद संध्या यादव बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’; आपकी शिकायत भी पहुंच सकती है जिम्मेदारों तक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) वार्ड 6 की पार्षद संध्या यादव बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 6 के एमजी रोड, मल्हारगंज निवासी कमलकुमार जैन ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ड्रेनेज लाइन चोक होने के कारण नई लाइन डालने की जरूरत थी। शिकायत सामने आने के बाद आज की ‘पब्लिक स्टार’ पार्षद संध्या यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान झलारिया रोड: सालों से अधूरी सड़क का हुआ निर्माण वार्ड 39 के झलारिया रोड, नाहरशाह वाली नगर निवासी वली अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शेरशाह सूरी नगर में सड़क का निर्माण नहीं हुआ था। बारिश में विद्यार्थियों और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी होती थी। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया और सड़क निर्माण का काम कराकर समस्या का समाधान किया। नाली के पानी, कचरे और अधूरी खुदाई से परेशान शहरवासी शिव कंठ नगर: नाली का पानी सड़क पर, मच्छरों से परेशानी वार्ड 18 के शिव कंठ नगर निवासी अमन परमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि दुकान के पीछे की नाली का पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। इससे गंदगी और मच्छरों की समस्या बनी हुई है। शिकायतकर्ता ने नाली की मुंडेर ठीक कराने की मांग की है। लिम्बोदी: हरा कचरा नहीं उठा, बदबू से परेशानी वार्ड 77 के शिवधाम कॉलोनी निवासी नरेंद्र बिरला ने शिकायत दर्ज कराई है कि गार्डन में पौधों की कटाई के बाद हरा कचरा कई दिनों से नहीं उठाया गया है। इससे गंदगी, बदबू और मच्छरों की समस्या बनी हुई है। शिकायतकर्ता के अनुसार कई बार जानकारी देने के बावजूद सफाई नहीं हुई। द्वारकाधीश कॉलोनी: नर्मदा लाइन की खुदाई अधूरी वार्ड 4 के द्वारकाधीश कॉलोनी निवासी सार्थक सांघवी ने शिकायत दर्ज कराई है कि नर्मदा लाइन के लिए करीब एक महीने पहले की गई खुदाई का काम अधूरा छोड़ दिया गया। इससे घर से निकलने में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार सीएम हेल्पलाइन और पार्षद से शिकायत के बावजूद समाधान नहीं हुआ। संवाद नगर: गार्डन में घास बढ़ी, स्ट्रीट लाइट बाधित वार्ड 64 निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई है कि संवाद नगर गार्डन में लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ है। बड़ी-बड़ी घास और जंगली पौधे उग गए हैं। पेड़ों की छंटाई नहीं होने से स्ट्रीट लाइट की रोशनी भी बाधित हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने के बाद एप पर इसकी जानकारी साझा कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here