Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… झूलता बिजली का खंभा हुआ ठीक:वार्ड-70 के पार्षद...

“भास्कर समाधान” का असर… झूलता बिजली का खंभा हुआ ठीक:वार्ड-70 के पार्षद अशोक वाणी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’; अशोका गार्डन में उखड़ी सड़क से हादसे का खतरा

भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें। यहां क्लिक करें…) वार्ड-70 के पार्षद अशोक वाणी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-70 के लाला लाजपत राय कॉलोनी, बाग दिलकुशा निवासी प्रीति चौरसिया ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि कैपिटल पेट्रोल पंप के पास सिंधी अंकल की दुकान के बगल में गड्ढे में रोजाना कचरा फेंका जा रहा था। बारिश में यहां और अधिक गंदगी फैलने तथा लोगों के आवागमन में परेशानी की आशंका थी। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर पोस्ट होने के बाद वार्ड-70 के पार्षद अशोक वाणी ने मामले पर संज्ञान लिया और तत्काल मौके पर साफ-सफाई कराई। साथ ही क्षतिग्रस्त पुलिया/नाली के ढक्कन की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देकर जल्द मरम्मत कराने की बात कही। पार्षद ने एप पर समाधान की पुष्टि करते हुए नागरिकों से निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने और क्षेत्र को स्वच्छ रखने की अपील की। एप से लोगों को मिल रहा समाधान गोपाल नगर: झूलता बिजली का खंभा हुआ ठीक, टला हादसे का खतरा वार्ड-61 के गोपाल नगर निवासी यशवंत उइके ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा था कि बिजली का खंभा पिछले दो वर्षों से केबल के सहारे टिका हुआ था, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने मामले पर कार्रवाई कर खंभे को ठीक कराया। समस्या के समाधान की पुष्टि खुद शिकायतकर्ता ने एप पर की। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान का इंतजार इदगाह हिल्स: गंदगी और सीवेज के पानी से बढ़ी परेशानी वार्ड-10 के इदगाह हिल्स निवासी सतीश ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा, वाजपेई नगर मल्टी पुलिस लाइन की मल्टियों के पास कई दिनों से गंदगी, सीवेज का पानी और गंदा पानी जमा है। इससे बदबू फैल रही है, मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। न्यू अशोका गार्डन: टूटी सड़क और नाली से हादसे का खतरा वार्ड-69 न्यू अशोका गार्डन के इकबाल नगर निवासी राम ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि जैन मंदिर जाने वाला रास्ता बुरी तरह टूटा हुआ है और नाली भी क्षतिग्रस्त है। राहगीरों को रास्ता दिखाई नहीं देता, जिससे लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। भानपुरा: खुला सीवेज चेंबर बना जानलेवा वार्ड-76, भानपुरा की उड़िया बस्ती निवासी जेमा दुर्गा ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि क्षेत्र में सीवेज चेंबर लंबे समय से खुला पड़ा है। कई लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन अनेक शिकायतों के बाद भी अब तक इसका निराकरण नहीं किया गया। तुलसी नगर: कई दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट वार्ड-31 की तुलसी नगर निवासी मनीषा सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि वार्ड 31 के नगर निगम कार्यालय के पास लगी स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। रात में अंधेरा रहने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है और सुरक्षा का खतरा भी बना रहता है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here