Homeमध्यप्रदेश“भास्कर समाधान” का असर… खराब स्ट्रीट लाइट हुई चालू:प्रभारी दरोगा राजेश खरे...

“भास्कर समाधान” का असर… खराब स्ट्रीट लाइट हुई चालू:प्रभारी दरोगा राजेश खरे बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; लिंक पर क्लिक कर दर्ज करें अपनी शिकायत

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 57 के प्रभारी दरोगा राजेश खरे बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ जेल रोड, शालीमार बाग क्षेत्र में रोजाना कचरा फेंके जाने से रहवासी परेशान थे। शिकायतकर्ता मोतीलाल राय ने बताया कि सफाई नहीं होने से पूरे ग्राउंड में गंदगी फैली हुई थी और यहां आने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर सामने आने के बाद वार्ड 57 के प्रभारी दरोगा राजेश खरे ने मामले पर संज्ञान लिया और मौके पर सफाई करवाकर कचरा हटवाया। सफाई होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिली। एप से लोगों को मिल रहा समाधान मोती तबेला: खराब स्ट्रीट लाइट हुई चालू मोती तबेला क्षेत्र में बीच सड़क की स्ट्रीट लाइट पिछले दो दिनों से खराब थी। शिकायतकर्ता अभिषेक सक्सेना ने बताया कि अंधेरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद संबंधित विभाग ने स्ट्रीट लाइट ठीक कर समस्या का समाधान किया। इसकी पुष्टि शिकायतकर्ता ने स्वयं की है। सड़क, स्ट्रीट लाइट, सीवेज और जलभराव से परेशान इंदौरवासी अहिल्यापुरी: खुदाई के बाद खराब सड़क, रहवासी परेशान विद्याधाम गोशाला के सामने 60 फीट रोड से अभिकापुरी एक्सटेंशन रोड पर खुदाई के बाद सड़क को सही तरीके से रिपेयर नहीं किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने लिखा कि सड़क खराब होने से बारिश के दौरान लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। तुलसी नगर: सड़क खुदी, जलभराव से बढ़ी परेशानी आरआर एवेन्यू रोड से तुलसी नगर चौराहे तक सड़क खुदी होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता प्रवीण त्रिवेदी ने लिखा कि बारिश का पानी सड़क पर जमा रहने से मच्छर पनप रहे हैं और बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पलासिया: स्ट्रीट लाइट बंद, रात में अंधेरा शुभ सिटी से तेजाजी चौक और आरटीओ की ओर जाने वाली सड़क की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद होने की शिकायत मनीष सिंघल ने दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि सड़क के दोनों ओर अंधेरा रहने से रात में दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्ट्रीट लाइट चालू नहीं होने से रहवासी परेशान हैं। इंदौर: ड्रेनेज का पानी सड़क पर, रहवासी परेशान इंद्रपुरी कॉलोनी में ड्रेनेज का पानी सड़क पर बहने की शिकायत हरजिंदर ने दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि पिछले काफी समय से सड़क पर पानी बह रहा है। शिकायत करने के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here