भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड-81 की पार्षद बबीता डोंगरे बनीं आज की ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-81 के निवासी चंद्र विजय सिंह ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में लिखा गया था कि कोलार सिक्स लेन मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई महीनों से बंद पड़ी थीं। बारिश के मौसम में पूरे मार्ग पर रात के समय घना अंधेरा रहने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था और राहगीरों व स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर भी संकट बना हुआ था। शिकायत ‘भास्कर समाधान’ पर प्रकाशित होने के बाद वार्ड-81 की पार्षद बबीता डोंगरे ने तत्काल मामले पर संज्ञान लिया। उनके प्रयासों से महज 24 घंटे के भीतर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू करा दिया गया। इससे मार्ग पर रोशनी बहाल हुई और लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल गई। एप से लोगों को मिल रहा समाधान नाली ओवरफ्लो की समस्या का हुआ समाधान मुकेश चौहान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि अरेरा हिल्स स्थित भीम नगर स्लम क्षेत्र में गली की नाली ओवरफ्लो हो रही थी। गंदा पानी और कचरा जमा होने से रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत भास्कर समाधा पर सामने आने के बाद वार्ड-33 के पार्षद आर.के. सिंह बघेल ने मामले पर संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाली की सफाई कराई और जाम हटाया, जिससे ओवरफ्लो की समस्या का समाधान हो गया। भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट की समस्याओं से लोग परेशान दो दिन से मृत पड़ा कुत्ता, दुर्गंध से परेशान लोग अंशुल गौतम ने भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि 200 फीट सीपीए रोड स्थित दानिश नगर में पिछले दो दिनों से एक मृत कुत्ता पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि अब तक उसे हटाया नहीं गया है, जिससे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावड़िया कलां मुख्य मार्ग पर बड़ा गड्ढा राकेश प्रजापति भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि बावड़िया कलां के मुख्य मार्ग पर अहमदपुर के पास बड़ा गड्ढा हो गया है। यह मार्ग दिनभर हजारों वाहनों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। शिकायतकर्ता का कहना है कि गड्ढे के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई दिनों से नहीं उठ रहा कचरा महेंद्र कुमार ने भास्कर समाधान पर शिकायत में लिखा है कि महाराणा प्रताप नगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर के पास प्रेस कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में लंबे समय से कचरा जमा है। उनका आरोप है कि नगर निगम की कचरा गाड़ी अंदर नहीं आती, जिससे सूखा कचरा और पेड़ों की छंटाई का मलबा जमा रहता है। पार्क में उगी घास और फैला कचरा बना खतरा दीपक श्रीवास्तव भास्कर समाधान पर शिकायत दर्ज कराई है कि शाहपुरा के सेक्टर-सी स्थित अभिनंदन पार्क में लंबे समय से घास की कटाई और सफाई नहीं हुई है। पार्क में घनी जंगली घास उग आई है तथा जगह-जगह कचरा पड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे मॉर्निंग वॉक करने वालों और पार्क में खेलने वाले बच्चों को सांप व अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। यह मंच आमजन और प्रशासन के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन चुका है। एप को यूजर्स के लिए सरल बनाया गया है और इसमें कई उपयोगी फीचर्स जोड़े गए हैं। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी भी एप पर अपडेट कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी भी अपनी कार्रवाई की जानकारी साझा कर सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचेगी। अधिकारी मैप पर लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकेंगे और समाधान होने पर शिकायतकर्ता को एप के माध्यम से इसकी जानकारी भी दे सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क भी कर सकेंगे। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की दिशा में सकारात्मक पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर के हर कोने से लोगों की समस्याओं को रियल टाइम में प्रशासन तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो सके। यह मंच लोगों को अपनी बात सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में प्रभावी भूमिका निभा रहा है।
