इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए लोग अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही कई मामलों में त्वरित कार्रवाई भी देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्या और शहर की जमीनी हकीकत को पोस्ट करने वाले जिम्मेदार नागरिक बनें। यहां क्लिक करें…) वार्ड-5 के पार्षद निरंजन सिंह चौहान बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड-5 के निवासी राहुल कुमावत ने तीन दिन से स्ट्रीट लाइट बंद होने की समस्या पोस्ट की। समस्या पोस्ट होते ही मामले में वार्ड के पार्षद और आज के पब्लिक स्टार निरंजन सिंह चौहान ने संज्ञान लिया। इस समस्या का समाधान महज 10 घंटे के अंदर कराया गया। वार्ड-5 में अब एक भी समस्या नहीं
वार्ड 5 के पार्षद निरंजन सिंह चौहान ने अपने क्षेत्र की हर समस्या का समाधान कर दिया है। उनके वार्ड में कुल 11 समस्याएं पोस्ट हुई थी। जिसमें से 6 का उन्होंने तत्काल समाधान करा दिया है। साथ ही, अन्य 5 पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान वार्ड 59: कई दिन से जमा मलबा हुआ साफ वार्ड 59 के निवासी रितेश ने सड़क पर जमे मलबे की शिकायत की थी, जिस पर वार्ड की पार्षद रुपाली ए. पेंढोरकर ने संज्ञान लिया। उन्होंने चैंबर निर्माण के दौरान निकले मलबे को पूरी तरह साफ कराया। साथ ही, समस्या के समाधान की फोटो अपलोड कर इसकी पुष्टि भी की। जलभराव, गंदगी और सुरक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे इंदौरवासी, समाधान का इंतजार वार्ड 6: कॉलोनी में छाया अंधेरा, स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद वार्ड-6 के निवासी धर्मेंद्र चौधरी ने स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि एयरपोर्ट रोड स्थित धर्मराज कॉलोनी की शनि मंदिर वाली गली में स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है। इसके कारण रात के समय महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को निकलने में परेशानी होती है। इस स्थिति के कारण किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। वार्ड 37: एक महीने से बंद पड़ी है स्ट्रीट लाइट वार्ड-37 की निवासी सपना बदलानी ने भी स्ट्रीट लाइट से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि तुलसी नगर स्थित आरआर एवेन्यू के पास वाली गली में अंधेरा छाया हुआ है। यह स्थिति बीते 25 से 30 दिनों से बनी हुई है। इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजलपुर: खुले डीपी बॉक्स से करंट फैलने का खतरा वार्ड-78 की निवासी पारुल जैसवाल ने “भास्कर समाधान” पर डीपी बॉक्स की समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि बिजलपुर में सनराइज अस्पताल के पास डीपी बॉक्स खुला पड़ा है। कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। सुदामा नगर: पूरी रोड पर गड्ढे, हादसे का डर वार्ड-82 के निवासी रुपेश जोशी ने सड़क से जुड़ी समस्या पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि सुदामा नगर में मकान नंबर 1133 से लेकर 1138 तक की रोड में गहरे-गहरे गड्ढे हैं, जो रोज हादसों की वजह बन रहे हैं। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी इसके चलते चोटिल हुए हैं। पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप पर भास्कर समाधान सेगमेंट देश का पहला ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी खुद अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू पोस्ट कर सकते हैं। यह पब्लिक को आवाज देने का सबसे बड़ा माध्यम बना है। एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे। यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।
