Homeदेशभास्कर अपडेट्स:नासिक के अशोक खरात केस में NCP नेता रुपाली चाकणकर को...

भास्कर अपडेट्स:नासिक के अशोक खरात केस में NCP नेता रुपाली चाकणकर को ED का समन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने NCP (अजित पवार गुट) नेता रुपाली चाकणकर को अशोक खरात उर्फ ‘भोंदू बाबा’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा है। एजेंसी ने उन्हें इसी हफ्ते पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। इससे पहले ED रुपाली चाकणकर की बहन से भी पूछताछ कर चुकी है। यह मामला महाराष्ट्र के नासिक में दर्ज उस केस से जुड़ा है, जिसमें अशोक खरात पर धार्मिक आस्था का फायदा उठाकर महिलाओं का यौन शोषण, उगाही और ठगी के आरोप हैं। ED मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जांच कर रही है। एजेंसी के मुताबिक शुरुआती जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने नासिक की दो कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में दूसरे लोगों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए, लेकिन उनका कंट्रोल खुद रखा। वह आम चीजों को ‘चमत्कारी’ बताकर बेचता था, लोगों से बड़ी रकम वसूलता था। आज की अन्य बड़ी खबरें… विदेश से सोना-चांदी मंगाना महंगा, सरकार ने ड्यूटी बढ़ाई केंद्र सरकार ने सोना-चांदी समेत कुछ कीमती धातुओं पर आयात शुल्क बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार रात नई दरें लागू कर दी। सोने-चांदी से जुड़े कुछ आयातित सामानों पर कस्टम ड्यूटी 4.35% से बढ़ाकर 10%, आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले छोटे हिस्सों (फाइंडिंग्स) पर 5% आयात शुल्क लगेगा। इस फैसले से विदेश से सोना-चांदी और ज्वेलरी से जुड़ा कच्चा माल मंगाना महंगा हो सकता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज में 145 साल में पहली महिला प्रिंसिपल सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। कॉलेज की सुप्रीम काउंसिल ने प्रो. सुसान एलियास को संस्थान के 14वें प्रिंसिपल के रूप में चुना है। वे 1 जून को कार्यभार ग्रहण करेंगी। वे मार्च 2016 से प्रिंसिपल के पद पर काबिज प्रो. जॉन वर्गीज की जगह लेंगी। साल 1881 में स्थापित इस संस्थान में अब तक 13 पुरुष प्रिंसिपल रह चुके हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here