Homeमध्यप्रदेशगणेश पंडाल में बिजली वायर टूटा, 4 की मौत:मंडला में 8 युवक...

गणेश पंडाल में बिजली वायर टूटा, 4 की मौत:मंडला में 8 युवक सो रहे थे, 3 घायल; एक गंभीर जिला अस्पताल रेफर

मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम प्रियांशु है। सुबह 4 बजे प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे एसडीओपी नैनपुर मनीष राज के अनुसार, समिति के सदस्य सुबह करीब 4 बजे गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर लौटे थे। इसके बाद 8 युवक झांकी में रखे सामान की रखवाली के लिए पंडाल में ही सो गए। पंडाल पक्का बना है। बिजली का तार टूटने या शॉर्ट सर्किट से करंट फैला, इसकी बिजली कंपनी की टीम जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here