Homeदेशभास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु- सरकारी अस्पताल में डिलीवरी तो नवजात को एक ग्राम सोने...

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु- सरकारी अस्पताल में डिलीवरी तो नवजात को एक ग्राम सोने की अंगूठी मुफ्त मिलेगी

तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले स्थानीय निवासियों के बच्चों को राज्य सरकार एक ग्राम सोने की अंगूठी का तोहफा देगी। लड़का-लड़की, दोनों योजना के पात्र होंगे। परिवार में कितने भी बच्चे हों, अंगूठी हर नवजात को मिलेगी। मुख्यमंत्री विजय की सरकार ने थाईमामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना लागू करने का आदेश दिया है। शुरुआत 15 सितंबर 2026 (पूर्व सीएम अन्नादुरई की जयंती) से शुरू होगी। लाभ 22 जून 2026 (विजय के जन्मदिन) से जन्मे बच्चों को मिलेगा। एक ग्राम की अंगूठी का दाम 14,218 रुपए है। गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल में डिलीवरी खर्च 1,364 रुपए है, जबकि निजी अस्पतालों में 63,000 रुपए से अधिक होता है। योजना लागू होने से अब महिलाएं सरकारी अस्पतालों का रुख करेंगी। आज की अन्य बड़ी खबरें… SPG प्रमुख आलोक शर्मा का कार्यकाल 9 महीने बढ़ा, पीएम की सुरक्षा करती है SPG केंद्र सरकार ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) के प्रमुख आलोक शर्मा के कार्यकाल में 9 महीने का विस्तार कर दिया है। अब वे 31 मार्च 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। आलोक शर्मा 1991 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्हें 17 नवंबर 2023 को SPG प्रमुख नियुक्त किया गया था। इस महीने 60 साल की आयु पूरी होने पर वे रिटायर होने वाले थे। SPG प्रधानमंत्री की सुरक्षा करती है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here