Homeमध्यप्रदेशभाषा के हिसाब से महिलाओं को मिलते थे टारगेट:भोपाल से एक्सटॉर्शन रैकेट...

भाषा के हिसाब से महिलाओं को मिलते थे टारगेट:भोपाल से एक्सटॉर्शन रैकेट चलाने वाली सूर्यवंशी सिस्टर्स ने किए खुलासे; 8 राज्यों में नेटवर्क सक्रिय

भोपाल में पकड़े गए अंतरराज्यीय महिला एक्सटॉर्शन रैकेट में शामिल महिलाओं को उनकी भाषा के हिसाब से अलग-अलग राज्यों के टारगेट सौंपे जाते थे। कॉल सेंटर में काम करने वाली महिलाओं को जिस भाषा में बातचीत करने में आसानी थी, उन्हें उसी भाषा वाले राज्य के सरपंचों और ग्राम सेवकों से संपर्क करने की जिम्मेदारी दी जाती थी। इसी रणनीति के जरिए नेटवर्क 8 राज्यों में सक्रिय था। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा सूर्यवंशी सिस्टर्स मोनिका और नेहा ने किया है। दोनों बहनें 21 नवंबर तक नागपुर ग्रामीण पुलिस की रिमांड पर थीं। रिमांड खत्म होने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। 35 महिलाएं चलाती थीं कॉल सेंटर नागपुर ग्रामीण पुलिस की जांच में सामने आया कि भोपाल में तीन जगह पर चल रहे कॉल सेंटर में महिलाओं की टीम काम कर रही थी। हर्षवर्धन नगर में 27, निशातपुरा में चार और एमपी नगर में चार महिलाएं मिली थीं। इनमें से कई महिलाएं मराठी, हिंदी और अन्य भाषाओं में बातचीत करने में सक्षम थीं। पुलिस के मुताबिक, इन्हें सरकारी महापंचायत पोर्टल से जुटाए गए पंचायत प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर और दूसरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाती थीं। छापेमारी की तस्वीरें विज्ञापन के नाम पर रकम मांगी जाती थी आरोपियों की कार्यप्रणाली में भाषा महत्वपूर्ण हिस्सा थी। महिलाओं को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के पंचायत प्रतिनिधियों से संपर्क करना होता था। स्थानीय भाषा में बातचीत करने से सामने वाले को भरोसे में लेना आसान होता था। इसके बाद खुद को मीडिया प्रतिनिधि बताकर विज्ञापन के नाम पर रकम मांगी जाती थी। पैसे नहीं देने पर खबर छापने की धमकी आरोप है कि सरपंचों और ग्राम सेवकों से स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसरों पर बधाई संदेश के विज्ञापन प्रकाशित कराने के नाम पर पैसे मांगे जाते थे। भुगतान नहीं करने पर पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर बदनाम करने वाली खबर प्रकाशित करने की धमकी दी जाती थी। नागपुर जिले में महिला सरपंचों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस नेटवर्क की जांच शुरू की थी। ————————————— मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भोपाल से न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली अखबार की आड़ में वसूली का नेटवर्क चलाने वाली मोनिका सूर्यवंशी के बैंक खातों में पिछले 3 साल के दौरान करीब 4 करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ है। नागपुर क्राइम ब्रांच की जांच में यह खुलासा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… अखबार के दफ्तर से चल रहा था वसूली का नेटवर्क भोपाल के टीटी नगर इलाके में एक दैनिक अखबार के कार्यालय की आड़ में कथित वसूली का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने हर्षवर्धन नगर स्थित एक कार्यालय में दबिश देकर महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here