Homeमध्यप्रदेशभाई के सामने चौथी की छात्रा से रेप:स्कूल से लौटते समय परिचित...

भाई के सामने चौथी की छात्रा से रेप:स्कूल से लौटते समय परिचित युवक ने घर छोड़ने का झांसा दिया, सुनसान जगह ले जाकर की दरिंदगी

भिंड में चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। विरोध करने और अपनी बहन को बचाने की कोशिश करने पर आरोपी ने पीड़िता के 11 वर्षीय भाई को बेरहमी से पीटा। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। छात्रा छठी में पढ़ने वाले भाई के साथ स्कूल गई थी। इंटरवल के समय जब दोनों भाई-बहन घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उन्हें परिचित युवक मिला। आरोपी ने घर छोड़ने का झांसा देकर दोनों बच्चों को अपनी बाइक पर बैठा लिया। सुनसान झाड़ियों में ले जाकर की दरिंदगी आरोपी बच्चों को लेकर पहले गांव के बाहर बंबा के पास खेतों की ओर गया। वहां चरवाहों को देखकर उसने रास्ता बदल लिया और बच्चों को स्कूल के पीछे सुनसान झाड़ियों में ले गया। वहां उसने मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। इस दौरान जब भाई ने अपनी बहन को बचाने की गुहार लगाई और विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और वारदात के बाद दोनों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। भाई ने परिजन को दी जानकारी आरोपी की हैवानियत के चलते 9 साल की मासूम बेहोश होकर गिर पड़ी। डरा-सहमा भाई किसी तरह घर पहुंचा और परिजन को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल ले गए। रेप, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज मैहगांव थाना की एसआई वंदना शर्मा ने बताया कि परिजन की शिकायत पर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here