Homeमध्यप्रदेशबोरवेल में उतरे बाप-बेटे की जहरीली गैस से मौत:पहले बेटा बेहोश हुआ,...

बोरवेल में उतरे बाप-बेटे की जहरीली गैस से मौत:पहले बेटा बेहोश हुआ, बचाने उतरे पिता ने भी तोड़ा दम; मोटर सुधारने गए थे

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में गुरुवार दोपहर बोरवेल में जहरीली गैस से पिता-पुत्र का दम घुट गया। दोनों की बोरवेल के अंदर ही मौत हो गई। पिता-पुत्र मुटलन हार स्थित खेत पर मोटर सुधारने करीब 10 से 12 फीट गहरे बोरवेल में उतरे थे। कुछ देर बाद दोनों बेहोश हो गए। पवई पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नारायणपुरा निवासी 55 वर्षीय उजागर लाल वर्मन और उनके 30 वर्षीय बेटे अतुल वर्मन के रूप में हुई है। पिता-पुत्र के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।हादसा नारायणपुरा गांव में हुआ है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें देखिए… बेटे को बचाने उतरे थे पिता परिजन के मुताबिक, बोरवेल में सबसे पहले अतुल उतरा, लेकिन नीचे पहुंचते ही बेहोश हो गया। बेटे को बचाने के लिए पिता उजागर लाल भी बोरवेल में उतर गए। इसके बाद वह भी वहीं बेहोश होकर गिर गए। पिता-पुत्र के काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन टेंशन में आ गए। उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही डायल-100 टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से दोनों को बोरवेल से बाहर निकाला गया। बोरवेल से काफी दुर्गंध आ रही थी परिजन ने बताया कि- बोरवेल काफी समय से बंद था, लेकिन अचानक खराब हो जाने की वजह से मोटर ठीक करना था। बोरवेल से काफी दुर्गंध आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि कोई गैस लीक हो रही है। पिता-पुत्र को निकालने में बहुत परेशानी हुई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ. सुरेश सोनी ने बताया- पिता-पुत्र को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उससे पहले दोनों की मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होगी मौत की वजह वहीं, पवई थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती तौर पर बिजली का करंट लगने या बोरवेल में जहरीली गैस होने की आशंका है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। ………………………………….. यह खबर भी पढ़ें बैतूल में सेप्टिक टैंक में उतरे 2 भाई, जहरीली गैस से मौत मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई नगर में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने पर 2 भाइयों की मौत हो गई। एक भाई को बचाने के लिए दूसरा टैंक में उतरा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। तीसरे मजदूर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here