Homeछत्तीसगढ़बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई पत्नी:गुस्साए पति ने गले पर...

बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाई पत्नी:गुस्साए पति ने गले पर चाकू से वार कर मार डाला, झाड़ियों में फेंकी लाश, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पति ने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिससे गुस्साए पति ने पत्नी के गले पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंक दिया। महिला की लाश मजदूरों ने देखी थी। मृतिका की पहचान बिहार के पूर्णिया जिले के रूपौली निवासी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई। जबकि उसके पति का नाम सुमित कुमार यादव है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों जेपी एग्रोटेक कंपनी में मजदूरी करते थे। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के अंजनी गांव का है। जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे सुमित कुमार यादव (32) की नींद खुली, तो उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी कुमारी (28) को कमरे में नहीं पाया। इसके बाद वह उसे ढूंढने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान पत्नी अपने प्रेमी जितेन्द्र मंडल के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखी। यह देख पति आग बबूला हो गया। उसने जितेंद्र को मारने के लिए दौड़ाया, वो भाग गया। इसके बाद सुमित और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। गुस्से में चाकू से गले पर किया वार विवाद के दौरान सुमित ने लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जेपी एग्रोटेक के मजदूरों ने अंजनी गांव की झाड़ियों में महिला का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वारदात के बाद आरोपी पति ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और पूछताछ में झूठे बयान दिए। लेकिन पुलिस ने सबूतों के आधार पर सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायिक रिमांड पर आरोपी को भेजा जेल गौरेला थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 395/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 103(1) और 238(ख) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में बीच सड़क गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाकर मार डाला:पति से अलग रह रही थी महिला, पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जला दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई और महिला को मेकाहारा अस्पताल लेकर गए। सोमवार को गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वह करीब 60% तक झुलस चुकी थी। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here