Homeमध्यप्रदेशबुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन, भांग, चंदन, पुष्प और...

बुधवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन, भांग, चंदन, पुष्प और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्तिवाचन के साथ आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया। गर्भगृह के पट खोलकर पुजारियों ने भगवान महाकाल का श्रृंगार उतारा और पंचामृत पूजन के बाद कर्पूर आरती की। इसके बाद भगवान महाकाल का भांग, चंदन, सिंदूर और आभूषणों से दिव्य श्रृंगार किया गया। नंदी हॉल में नंदी जी का स्नान, ध्यान और पूजन किया गया। जलाभिषेक के बाद भगवान महाकाल का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। ड्रायफ्रूट, फल और मिठाई का भोग अर्पित कर भगवान को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल को शेषनाग स्वरूप रजत मुकुट, रजत मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों की मालाएं धारण कराई गईं। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here