Homeछत्तीसगढ़बीजापुर-GPM में बिजली गिरी, 20 मवेशियों की मौत:रायपुर में ओले गिरे, होर्डिंग्स...

बीजापुर-GPM में बिजली गिरी, 20 मवेशियों की मौत:रायपुर में ओले गिरे, होर्डिंग्स उड़े, पेड़ उखड़े; 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पिछले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हुई है। शनिवार रात रायपुर में ओले भी गिरे। आंधी से केनाल रोड पर पेड़ गिर गया, जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया है। नगर निगम, पीडब्ल्यूडी का कोई अमला रात तक इसे हटाने नहीं पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ता वन वे कर दिया है। कई इलाकों में होर्डिंग्स भी उड़ गए। इसके अलावा कोरबा, धमतरी और कोंडागांव इलाके में भी जमकर बादल बरसे। वहीं बीजापुर जिले में बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में भी बिजली गिरने से 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान के धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ने के आसार है। आंधी-बारिश की ये तस्वीरें देखिए… रायपुर सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर में 40.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर सिस्टम मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। इसके साथ ऊपरी हवा में चक्रवाती सिस्टम भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है और आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, विदर्भ और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है। 26 मई तक केरल पहुंच सकता है मानसून मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई के आसपास केरल पहुंच सकता है। इसमें 4 दिन आगे-पीछे का अंतर संभव है। रायपुर में आज भी आंधी-बारिश के आसार रायपुर में शनिवार को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। गरज-चमक, धूलभरी आंधी या हल्की बारिश की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here