Homeमध्यप्रदेशबीच भाषण में भड़के सिंधिया, कहा-नेतागिरी मत करो:भाजपा विधायक बोले-सालभर बाद महाराज...

बीच भाषण में भड़के सिंधिया, कहा-नेतागिरी मत करो:भाजपा विधायक बोले-सालभर बाद महाराज की फिल्म हिट होगी; राहुल गांधी को सीएम का बड़ा संदेश

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। नारेबाजी पर नाराज हो गए ज्योतिरादित्य सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीच भाषण में नारेबाजी से नाराज हो गए। उन्होंने नारे लगा रहे लोगों से कहा- यहां नारेबाजी और नेतागिरी मत करो। उसके लिए नेता के पास जाओ। फिर शायद सिंधिया को लगा कि उनकी बात से लोग नाराज न हो जाएं, तो उन्होंने तुरंत मामला संभालते हुए कहा कि मैं तो घर का मुखिया हूं, नेता नहीं हूं। कोई परेशानी हो तो मेरे पास आओ। सिंधिया ने नारेबाजी कर रहे लोगों को लेकर कहा कि हो सकता है इनमें से भविष्य में कोई नेता भी बन जाएगा, लेकिन मैं तो आपके परिवार का हूं। दरअसल, सिंधिया शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र के राजापुर में सड़कों के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां कुछ लोग राशन वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत लेकर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी से सिंधिया के भाषण में डिस्टर्ब हुआ तो उन्होंने मंच से ही उन्हें डांट लगा दी। भाजपा विधायक ने सिंधिया पर कह दी बड़ी बात
शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर इशारों-इशारों में बड़ी बात कह दी। मंच से सिंधिया की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा- अभी तो ये महाराज का ट्रेलर है, फिल्म अभी आने दो। जैसे महाराज फिट हैं, वैसे ही देखना, एक साल बाद महाराज की फिल्म भी हिट होगी। अब भाजपा विधायक के इस बयान की जमकर चर्चा हो रही है। सवाल उठ रहा है कि आखिर एक साल बाद महाराज की कौन-सी फिल्म आने वाली है, जिसका ट्रेलर अभी लॉन्च हो रहा है। सियासी गलियारों में इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि विधायक आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं, या फिर ये सिर्फ अपने नेता की तारीफ में पढ़ा गया कोई नया डायलॉग है। सीएम बोले- राहुल गांधी यहां आकर माफी मांगें
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के इंदौर आने वाले हैं। उनके कार्यक्रम के लिए कांग्रेस के नेता मैदान तलाश रहे हैं। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली ‘जेन जी’ को लैपटॉप सौंपकर उनसे संवाद भी कर लिया। साथ ही मंच से राहुल गांधी को बड़ा संदेश भी दे दिया। सीएम ने कहा- मुझे पता चला है कि नेता प्रतिपक्ष हमारे राज्य में आने वाले हैं। आइए, आपका स्वागत है। सीएम ने आगे कहा- आपके शासनकाल में, आपके पिता, दादी और परनाना सभी ने दिल्ली में बैठकर सरकारें चलवाईं और राज्य के अंदर जो हालात किए, उन सबकी माफी मांगने के लिए राज्य आपका इंतजार कर रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से रोचक संवाद भी किया। इस दौरान उनके जवाबों पर जमकर ठहाके गूंजे। एक छात्र ने सीएम के सामने राजनेता बनने की इच्छा जताई, तो एक छात्रा ने कहा- मैं किसी के अंडर काम नहीं कर सकती और मुझे पावर खुद चाहिए। वहीं, एक छात्रा से संवाद के दौरान सीएम का एक और टैलेंट भी सामने आया। दरअसल, छात्रा हाथों में मेहंदी लगाकर आई थी। सीएम ने उससे पूछ लिया कि यह किसने बनाई है। इस पर छात्रा ने कहा कि उसने खुद बनाई है। फिर सीएम ने कहा- मुझे भी मेहंदी लगानी आती है। मैं अपनी बहन को खुद मेहंदी लगाता था। और अब अंदर की बात.. फिर नहीं हो पाई भोपाल के मास्टर प्लान पर चर्चा
भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट प्रकाशित करने को लेकर एक बार फिर चर्चा टल गई। मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मंगलवार को मुख्यमंत्री से इस मामले में चर्चा करने के बाद ड्राफ्ट को प्रकाशन के लिए भेजने वाले थे, लेकिन मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के चलते इस पर चर्चा टाल दी गई। इसका असर यह हुआ कि मास्टर प्लान का ड्राफ्ट प्रकाशित होने का मामला अब एक बार फिर कुछ दिनों के लिए टल गया है। 21 साल बाद आने वाले भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर कहा जा रहा था कि जन्माष्टमी तक ड्राफ्ट का प्रकाशन हो जाएगा। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इस पर अंतिम फैसला कब हो पाता है। इनपुट सहयोग – साकिब खान (भोपाल), कपिल मिश्रा (शिवपुरी), ब्रजेंद मिश्रा (भोपाल) ये भी पढ़ें –
ये नौबत आ गई.. मंत्री को सड़क पर उतरना पड़ा: मंत्री ने चखा गरीबी का स्वाद, न सब्जी मिली, न चटनी ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि कोई मंत्री अपनी ही सरकार के रहते मांगें मनवाने के लिए सड़क पर उतर जाए। लेकिन आलीराजपुर में मंत्री नागर सिंह चौहान किसानों की मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी करने की गुहार लगाई। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here