बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार तड़के उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने सपत्नीक भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन विजय कुमार सिन्हा सुबह करीब चार बजे मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए और भगवान महाकाल का स्मरण किया। आरती के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक कर कान में अपनी मनोकामना भी कही। सिन्हा ने मंदिर के चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया। इस दौरान पुजारियों ने विधि-विधान से उनका पूजन-अभिषेक कराया। सिन्हा बोले- महाकाल की कृपा बनी रहे दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि कालों के काल महाकाल की नगरी उज्जैन में सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि हर बिहारी का गौरव बना रहे, सभी स्वस्थ रहें और महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे।
