छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने हुड़दंग मचाने वाले बदमाशों की अच्छी खातिरदारी की है। 12 मई की रात आरोपियों को पकड़ डंडे से उनकी पिटाई की गई और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया गया। इस दौरान युवक दोबारा गलती नहीं करेंगे कहते नजर आए। इनमें देर रात सड़कों पर दहशत फैलाने वाले, चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की बाइक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 12 आरोपी शामिल थे। इनकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बता दें कि पिछले डेढ़ महीने में ऐसे ही 513 आसामाजिक तत्वों पर कार्रवाई हुई है। बदमाशों पर हुई कार्रवाई की तस्वीरें देखिए… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, जिले में बढ़ती चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने की घटनाओं पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इन्हें पकड़ने के लिए लगातार अलग-अलग इलाके में पुलिस छापेमारी कर रही। इस बीच सोमवार (11 मई) की रात एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह ने पूरी टीम के साथ हुड़दंगियों को पकड़ा। जांच में कुछ लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए। सिरगिट्टी इलाके में घेराबंदी की सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, सिरगिट्टी क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास जमावड़ा लगा रहता है, जहां बदमाश शराबखोरी करते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों पर अंडरब्रिज के पास नाकेबंदी की गई। अलग-अलग पाइंट पर जवान तैनात किए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान 7 बाइक बरामद किया गया। वहीं, 12 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा गया, उनकी डंडें से खातिरदारी की गई। इसके साथ ही कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया। डेढ़ महीने में पकड़ाए 513 बदमाश एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक 513 लोगों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से चाकू लेकर घूमने वालों, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल बनाने वाले लोगों के खिलाफ थी। जानिए थानेवार पुलिस की कार्रवाई ……………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… धर्मांतरण को लेकर मारपीट, घर में तोड़फोड़, VIDEO: बिलासपुर में पुलिस के सामने पिटाई, पीड़ित पक्ष बोला- 112 के पायलट ने गुंडे बुलाकर पीटा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि होली के दिन उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
