Homeदेशबार काउंसिल अध्यक्ष ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से माफी मांगी:स्वतंत्रता दिवस पर...

बार काउंसिल अध्यक्ष ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स से माफी मांगी:स्वतंत्रता दिवस पर लेटर भेजा; पहले कहा था- CJI का विरोध करने वाले वकील नहीं बनेंगे

बार काउंसिल इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी दीक्षांत समारोह विवाद के बाद लॉ स्टूडेंट्स से माफी मांगी है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक मनन ने स्वतंत्रता दिवस पर एक लेटर के जरिए माफीनामा भेजा है। हालांकि इस लेटर में यूनिवर्सिटी का नाम नहीं लिया गया है, न ही सीधे तौर पर विवाद का जिक्र है। लेकिन इसमें पिछले दिनों हुए घटनाक्रमों के बारे में लिखा है। मनन ने लिखा- वर्तमान विवाद से जुड़ी किसी भी बात, मेरे किसी शब्द या लेटर से हमारे कानून के छात्रों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं। ऐसा कहने में कोई संकोच नहीं होना चाहिए। खेद जताना प्रतिष्ठा या अहंकार का विषय नहीं है। यह केवल इस बात की स्वीकृति है कि हमारे छात्रों की भावनाएं और चिंताएं मायने रखती हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को NALSAR विवाद पर काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को फटकार लगाई थी। CJI सूर्यकांत ने कहा था- भले ही छात्रों का फैसला गलत हो फिर भी उन्हें अपनी बात रखने और विरोध करने का अधिकार है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी से जुड़ा विवाद समझें… ———————– ये खबर भी पढ़ें… CJI बोले-80 साल में देश ने कई चुनौतियां पार कीं: अभी बहुत काम बाकी; युवा भविष्य की जिम्मेदारी संभालें CJI सूर्यकांत ने कहा कि देश ने पिछले 8 दशक में कई कठिन चुनौतियों को पार किया है, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। यंग लॉ ग्रेजुएट्स और वकीलों को भविष्य की जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार रहना चाहिए। CJI सुप्रीम कोर्ट कैम्पस में स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के बाद स्पीच दे रहे थे। आयोजन सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने किया था। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here