Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी:‘लॉन्ग एशिया’ कंपनी बनाकर...

जबलपुर में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी:‘लॉन्ग एशिया’ कंपनी बनाकर कराया निवेश, 40 हजार देने पर हर महीने 10% ब्याज का किया वादा

जबलपुर में निवेश पर हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज और मूलधन लौटाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। गढ़ा क्षेत्र के 50 से अधिक लोग शिकायत लेकर मदनमहल थाने पहुंचे। आरोप है कि शाही नाका निवासी कपड़ा व्यापारी गुरमीत और उसके चाचा कुलजीत भाटिया ने ‘लॉन्ग एशिया’ नाम से निवेश योजना के जरिए लोगों से रकम ली। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दो महीने ब्याज मिला, फिर भुगतान बंद शाही नाका निवासी विजय मिश्रा के मुताबिक करीब आठ महीने पहले गुरमीत ने उनसे संपर्क कर बताया कि शहर में ‘लॉन्ग एशिया’ नाम से कंपनी संचालित हो रही है। इसमें रुपए लगाने पर मूलधन के साथ हर महीने 10 प्रतिशत ब्याज मिलने और डॉलर में कमाई का दावा किया गया। विजय समेत कई लोगों ने शुरुआत में 40-40 हजार रुपए की आईडी बनाकर निवेश किया। पहले दो महीने समय पर ब्याज मिला, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने और रकम लगाना शुरू कर दी। विजय का दावा है कि उन्होंने अब तक करीब 1 लाख 84 हजार रुपए जमा किए हैं, लेकिन आठ महीने से न मूलधन मिला और न ब्याज। पीड़ितों का आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उन्हें जल्द भुगतान का भरोसा दिया जाता रहा। यहां तक कहा गया कि 25 प्रतिशत राशि आ चुकी है और जल्द ही पूरा पैसा मिल जाएगा। चेन सिस्टम बनाकर नकद रकम लेने का आरोप पीड़ितों के साथ थाने पहुंचे अधिवक्ता आशीष सिंह ने आरोप लगाया कि गुरमीत ने लोगों को जोड़कर चेन सिस्टम तैयार किया और बड़ी मात्रा में नकद रुपए लिए। उनके मुताबिक यह रकम अब करोड़ों रुपए तक पहुंच चुकी है। आरोप यह भी है कि गुरमीत और उसके चाचा ने एक मोबाइल एप तैयार कराया था, जिसमें निवेश की रकम को डॉलर में कन्वर्ट होता दिखाया जाता था। शुरुआती दिनों में भुगतान मिलने से लोगों को योजना पर भरोसा हो गया और धीरे-धीरे इसमें नए लोग जुड़ते गए। ऑनलाइन भुगतान वालों को रकम लौटाने का दावा पीड़ितों का कहना है कि ऐसे सैकड़ों लोग हैं, जिनकी रकम मिलाकर मामला करोड़ों रुपए का हो सकता है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक जिन लोगों से ऑनलाइन रुपए लिए गए हैं, उन्हें रकम लौटाने की बात कही जा रही है, जबकि नकद भुगतान करने वालों को पैसा लौटाने में आनाकानी की जा रही है। पीड़ितों ने पहले एसपी कार्यालय में भी शिकायत देने की बात कही है। अब मदनमहल थाना पुलिस ने आवेदन लेकर पूरे मामले की जांच शुरू की है। मदनमहल थाने के एसआई के मुताबिक, गुरमीत के खिलाफ शिकायत मिली है। प्रारंभिक जानकारी में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपए निवेश करवाने की बात सामने आई है। रकम लौटाने से इनकार किए जाने के आरोपों की जांच की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here